Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हुई ये 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Releases: वीकेंड में ओटीटी लवर्स अक्सर धांसू वेब सीरीज और फिल्में देखने का इंतजार करते हैं. इस वीक भी कई नए ड्रामा रिलीज हुए हैं, जिसमें अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट मिलेगा.

Friday OTT Releases: शुक्रवार आ गया है और ओटीटी लवर्स के लिए इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसे वीकेंड में फैंमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय किया जा सकता है. इसमें पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम 3 सीजन 2 से लेकर डब्बा कार्टेल, जिद्दी गर्ल्स, संक्रांतिकी वस्थूनम, रनिंग पॉइंट शामिल है.

डब्बा कार्टेल

यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा सुनने में लगता है, डब्बा की आड़ में एक कार्टेल चलाया जा रहा है. खतरों के बावजूद, पांच महिलाएं अपने सीक्रेट घटक को परोसने के लिए तैयार हैं. इस सीरीज में शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, शिबानी अख्तर, गौरव कपूर, विष्णु मेनन, लिलेट दुबे और गजराज राव जैसे कलाकार शामिल है. इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2

बॉबी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर ‘आश्रम’ सीजन 3 पार्ट 2 एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है. इसमें बाबा निराला बनकर एक बार फिर बॉबी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. वेब सीरीज में पम्मी (अदिति पोहनकर की ओर से अभिनीत) एक शक्तिशाली वापसी करती है, जबकि भोपा स्वामी (चंदन रॉय सान्याल की ओर से अभिनीत) सत्ता के लिए तेजी से भूखा हो जाता है.

जिद्दी गर्ल्स

‘जिद्दी गर्ल्स’ एक आठ एपिसोड की वेब सीरीज है, जो मटिल्डा हाउस कॉलेज में जेन जी लड़कियों के एक ग्रुप को दिखाती है. उनकी लाइफ में क्या होता है और किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसे दिखाया गया है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

संक्रांतिकी वस्थूनम

‘संक्रांतिकी वस्थूनम’ एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वेंकटेश, मीनाक्षी चौधरी और ऐश्वर्या राजेश जैसे कलाकार हैं. 14 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 300 करोड़ की कमाई कर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में शामिल हो गई. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो जी 5 पर 1 मार्च से देख सकते हैं.

सुझल – द वोर्टेक्स सीजन 2

पॉपुलर तमिल क्राइम थ्रिलर एक दिलचस्प नए रहस्य के साथ लौटने के लिए तैयार है, क्योंकि कालीपट्टनम शहर भव्य अष्टकाली महोत्सव के दौरान कार्यकर्ता वकील चेलप्पा की चौंकाने वाली हत्या से हिल गया है. पहले सीजन को 8.1 की IMDb रेटिंग मिलने के साथ दूसरा सीजन 28 फरवरी, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है.

कुदुम्बस्थान

अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखी पसंद है, तो कुदुम्बस्थान आपके लिए परफेक्ट है. के. मणिकंदन और सानवे मेघना स्टारर इस तमिल ड्रामा को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है. इसे 28 फरवरी से जी5 पर देख सकते हैं.

बीटलजूस बीटलजू

बीटलजूस बीटलजूस इस शुक्रवार को अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. फिल्म शरारती बेटेलगेस (माइकल कीटन) को वापस लाती है, क्योंकि वह लिडिया डीट्ज (विनोना राइडर) और उसके परिवार को परेशान करने के लिए लौटता है. इस गॉथिक हॉरर-कॉमेडी में जस्टिन थेरॉक्स, मोनिका बेलुची, जेना ओर्टेगा और विलेम डैफो जैसे कलाकार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >