Friday OTT Releases: ‘क्या देखें?’ वाला कन्फ्यूजन खत्म, इस शुक्रवार OTT पर आ रहा है फुल एंटरटेनमेंट, नोट कर लें ये लिस्ट

इस शुक्रवार OTT पर 'धमाल 4', 'उन्मादम', 'द कोर्ट' और 'मेडे' जैसी शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं. वीकेंड एंटरटेनमेंट का पूरा प्लान यहां देखें.

Friday OTT Releases: वीकेंड शुरू होने से पहले अपनी वॉचलिस्ट अपडेट कर लीजिए, क्योंकि इस शुक्रवार OTT पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज आने वाला है. कहीं ‘धमाल 4’ हंसाने के लिए तैयार है, तो कहीं ‘उन्मादम’ रहस्य में उलझाने वाला है. इसके अलावा एक्शन, कोर्टरूम ड्रामा, म्यूजिक और डॉक्यूसीरीज भी लाइनअप में हैं. यानी इस बार घर बैठे बोर होने की कोई गुंजाइश नहीं है.

‘धमाल 4’ - Netflix

अगर आपको ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की कॉमेडी पसंद है, तो ‘धमाल 4’ आपके वीकेंड के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. फिल्म में आदि, मानव, गुड्डू और लल्लन यानी अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अजय देवगन और रितेश देशमुख फिर साथ नजर आएंगे.

कहानी में एक छिपे हुए खजाने का नक्शा कई हिस्सों में बंट जाता है. इसके बाद पूरी गैंग और उनके परिवार एक रहस्यमयी द्वीप पर पहुंचते हैं. फिर शुरू होती है गलतियों, कन्फ्यूजन और मजेदार कारनामों से भरी कहानी.

‘उन्मादम’ - SonyLIV

अगर कॉमेडी से अलग कुछ सीरियस और रहस्यमयी देखना चाहते हैं, तो ‘उन्मादम’ देख सकते हैं. यह एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें कुंचाको बोबन पुलिस अधिकारी शेली का किरदार निभा रहे हैं.

शेली पुलिस की नौकरी छोड़कर स्क्रीनराइटिंग शुरू करता है. कहानी के लिए वह एक पुराने अनसुलझे केस को फिर से खोलता है. लेकिन इसके बाद उसके साथ अजीब घटनाएं होने लगती हैं. धीरे-धीरे उसके लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि जो कुछ वह देख रहा है, वह सच है या सिर्फ उसका वहम.

‘द कोर्ट’ - JioHotstar

‘द कोर्ट’ एक तमिल कोर्टरूम ड्रामा है. इसकी कहानी याजिनी नाम की एक युवा वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बोलने में परेशानी है. इसके बावजूद वह अपने काम को लेकर काफी हिम्मती है.

कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है, जब याजिनी का सामना कोर्ट में अपने ही पिता से होता है. दोनों एक बड़े कानूनी मामले में आमने-सामने खड़े होते हैं. अब याजिनी को अपनी काबिलियत साबित करनी है.

यह भी पढ़ें: September OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस… सितंबर में OTT होगा फुल पैसा वसूल

‘मेडे’ - Apple TV

अगर आपको एक्शन और थ्रिल पसंद है, तो ‘मेडे’ आपकी वॉचलिस्ट में हो सकती है. इसकी कहानी साल 1987 की है. फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स अमेरिकी नेवी पायलट ट्रॉय ‘असैसिन’ केली का किरदार निभा रहे हैं.

एक मिशन के बाद ट्रॉय दुश्मनों के इलाके में फंस जाता है. उसकी मुलाकात एक पूर्व KGB एजेंट निकोलाई उस्तीनोव से होती है, जिसका किरदार केनेथ ब्रानाग निभा रहे हैं. इसके बाद दोनों मिलकर सोवियत सेना से बचते हुए सुरक्षित निकलने की कोशिश करते हैं.

‘जगमै सन्गीतम’ - Amazon Prime Video

‘जगमै सन्गीतम’ एक म्यूजिकल ड्रामा है. कहानी बालू की है, जो कर्नाटक संगीत की एक पुरानी और सम्मानित विरासत से आता है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे पल्लवी से प्यार हो जाता है. पल्लवी एक पॉप सिंगर बनने का सपना देखती है.

दोनों के रिश्ते के बाद परिवार से जुड़े पुराने राज और दुश्मनी सामने आने लगती है. अब बालू को परिवार की परंपरा और अपने सपनों के बीच रास्ता चुनना होगा.

‘अर्ल मीट्स वर्ल्ड’ - Netflix

Netflix पर ‘अर्ल मीट्स वर्ल्ड’ नाम की 8 एपिसोड की डॉक्यूसीरीज भी आ रही है. इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलिक्स अर्ल की जिंदगी दिखाई जाएगी.

सीरीज में एलिक्स के काम, उनके स्किनकेयर बिजनेस और पर्सनल लाइफ की झलक मिलेगी. इसमें उनके पब्लिक ब्रेकअप और कुछ चर्चित विवादों को भी दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: OTT Releases (31 Aug - 6 Sept): वीकडे पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, Netflix-Prime पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >