Friday OTT Releases: इस शुक्रवार बारिश के बहाने OTT पर एंटरटेनमेंट की बौछार, आ रही हैं ये नई सीरीज-फिल्में

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रही हैं स्क्विड गेम 3, मिस्ट्री, आजादी, स्मोक और विराटपालम जैसी बड़ी वेब सीरीज और फिल्में, जो आपके मनोरंजन के सागर में डुबकी लगवाने को तैयार है. ऐसे में यहां देखें पूरी लिस्ट, कास्ट और रिलीज डेट.

Friday OTT Releases: जून का आखिरी शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. अगर आप इस फर्दे पर बिंज-वॉचिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी+ और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 27 जून को रिलीज हो रहीं इन 5 दमदार वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जरूर चेक करें. इनमें फैमिली ड्रामा से लेकर थ्रिलर, मिस्ट्री और एक्शन तक सबकुछ मिलेगा. जानिए कौन सी रिलीज आपके लिए है बेस्ट.

Squid Game Season 3 (Netflix)

रिलीज डेट: 27 जून 2025
कास्ट: ली जुंगजे, ली ब्यूंग हून, यिम सिवान
जॉनर: सर्वाइवल थ्रिलर

नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर कोरियन सीरीज स्क्विड गेम तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है. इस बार भी 456 लोग जानलेवा गेम खेलते दिखेंगे, जिसमें एक ही विजेता बचेगा. अगर आपने पिछले दो सीजन देखे हैं, तो यह सीजन मिस नहीं कर सकते.

Mistry (JioCinema/Hotstar)

रिलीज डेट: 27 जून
कास्ट: राम कपूर, मोना सिंह, शिखा तलसानिया, अभिजीत चित्रे
जॉनर: मर्डर मिस्ट्री / क्राइम

यह एक इंटेंस मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें एक पूर्व पुलिस अधिकारी रहस्यमयी केस सुलझाते दिखेगा. शो की कास्ट और स्क्रिप्ट दोनों ही दमदार हैं.

Azadi (Manorama MAX)

रिलीज डेट: 27 जून
कास्ट: विजयकुमार, श्रीनाथ भासी, रवीना रवि
जॉनर: फैमिली-ड्रामा / सर्वाइवल

थिएटर्स में तारीफ बटोर चुकी मलयालम फिल्म आजादी अब ओटीटी पर आ रही है. एक महिला की खतरनाक स्थिति से निकलने की कहानी है, जिसमें उसके पति और पिता मदद के लिए आते हैं. या एक दिल को छू लेने वाली फैमिली थ्रिल है.

Smoke (Apple TV+)

रिलीज डेट: 27 जून
इंस्पायर्ड बाय: Firebug
जॉनर: रियल क्राइम ड्रामा

यह रियल इंसीडेंट पर आधारित मिनी सीरीज है, जिसमें आगजनी की घटनाओं की जांच होती है. एक पुलिस अधिकारी एक रहस्यमयी फायरबग को पकड़ने की कोशिश करता है.

Viraatapalem: PC Meena Reporting (ZEE5)

रिलीज डेट: 27 जून
कास्ट: अभिग्न्या वुथालुरु
जॉनर: सुपरनैचरल थ्रिलर

तेलुगू सुपरनैचरल मिस्ट्री में एक महिला पुलिस ऑफिसर विराटपालेम में लड़कियों की रहस्यमयी मौतों की जांच करती है. इस कहानी में श्राप, रहस्य और थ्रिलर का जबरदस्त मिक्स है.

यह भी पढ़े: Kannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू ने फिल्म के पहले दिन की कमाई पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अक्षय-प्रभास अच्छी ओपनिंग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >