गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को देख बेकाबू हुई भीड़, फैंस ने कपल को घेरा, आगे हुआ ये... VIDEO

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में गुरमीत अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए बाहर निकालते दिखे. इस वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.

एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते है. हाल ही में कपल माता-पिता बने है और पैरेंटहुड एजॉय कर रहे है. इस बीच गुरमीत और देबिना न्यू ईयर के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान कपल को भीड़ ने सेल्फी के लिए घेर लिया. वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर के चारों तरफ लोग ही लोग दिख रहे है. अपनी पत्नी देबिना को भीड़ से निकालने के चक्कर में गुरमीत के चोट लग गई.

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का ये वीडियो वायरल

दरअसल, नये साल का जश्न मनाने गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान विरल भयानी ने कपल का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में गुरमीत और देबीना के साथ फैंस फोटो लेने के लिए बेताब दिख रहे है. गुरमीत, देबिना को लेकर प्रोटेक्टिव दिखे और उन्हें भीड़ से बचाते दिखे. इस दौरान एक्टर के पैर में खरोंच आ गई.

https://www.instagram.com/reel/Cm3r7l5jQU9/?
यूजर्स कर रहे कमेंट

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कितने अच्छे से अपनी वाइफ का ख्याल रखा गुरमीत ने. वहीं, कई यूजर ने उनकी चोट का मजाक उड़ाया. एक ने लिखा, कितनी ज्यादा छोटी चोट है. इमरजेंसी में लेके जाओ इसको कोई यार. एक यूजर ने लिखा, कौन सा ज्यादा चोट है, ये तो हमलोगों को ऐसे ही लगता रहता है. एक और यूजर ने लिखा, इतनी छोटी चोट के लिए कौन शो ऑफ करता है.

Also Read: Saba Ibrahim: कौन है सबा इब्राहिम के पति सनी? सात साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने रचाई शादी

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने साल 2011 में शादी किया था. कपल पिछले साल माता-पिता बने. देबिना ने अप्रैल में बेटी लियाना को जन्म दिया था. उसके बाद 11 नवंबर को देबिना फिर से मां बनी और उनके घर एक नन्ही राजकुमारी आई. कपल अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें पोस्ट करते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >