मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला (Prathyusha Garimella) तेलंगाना के बंजारा हिल्स में अपने आवास पर मृत पाई गईं. पुलिस को प्रत्यूषा के बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संदिग्ध मौत की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.
कमरे से मिला कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर
फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला की लाश अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली है. हालांकि पुलिस ने कमरे से कार्बन मोनोऑक्साइड का एक सिलेंडर बरामद किया है, जिस पर पुलिस को शक है कि प्रत्यूषा ने मौत से पहले कार्बन मोनोऑक्साइड सूंघा है. सूत्रों के अनुसार प्रत्युषा डिप्रेशन से जूझ रही थीं. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Also Read: Lock Upp: सायशा शिंदे ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- फेमस फैशन डिजाइनर ने होटल के कमरे में अकेले…
बड़ी हस्तियों के साथ किया काम
प्रत्यूषा गरिमेला ने टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों के साथ काम कर चुकी है. उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई अमेरिका से की थी और अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद से की थी. प्रत्यूषा ने 2013 में अपने नाम से एक लेबल शुरू किया, जिसके बाद प्रत्यूषा अपने क्षेत्र में माहरत हासिल करने के लिए निकल पड़ी थीं.
Also Read: बर्थडे : 17 साल की उम्र में खोली थी कंपनी, फैशन के मामले में भी आगे हैं अनन्या बिरला
जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यूषा की मौत की सूचना मिलने के बाद बंजारा हिल्स में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उस्मानिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
