Fact Check: शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई अरुणिता कांजीलाल? पवनदीप बनेंगे पिता, वायरल तसवीरों के पीछे जानें क्या है सच्चाई

सिंगर अरुणिता कांजीलाल की कुछ तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. फोटोज में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही है. उन्हें प्रेग्नेंट देख फैंस काफी शॉक्ड हो गए है. वायरल तसवीरों की सच्चाई सामने आ गई है.

Fact Check: इंडियन आइडल सीजन 12 फेम सिंगर अरुणिता कांजीलाल की आवाज के दीवाने लाखों लोग है. अरुणिता इन दिनों अपनी कुछ तसवीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई. फोटो में खास बात ये है कि अरुणिता प्रेग्नेंट दिख रही है. प्रेग्नेंट अरुणिता की तसवीरें देखकर फैंस शॉक्ड हो गए कि उनकी शादी कब हो गई. ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं. हालांकि आपको बता दें कि अरुणिता की प्रेग्नेंसी को लेकर इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटोज फेक है. आपको पूरी सच्चाई बताते हैं.

क्या सच में प्रेग्नेंट है अरुणिता कांजीलाल

अरुणिता कांजीलाल डीपफेक का शिकार हो गई है. उनकी जो तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वो प्रेग्नेंट दिख रही है. फोटोज में सिंगर अलग-अलग कलर की साड़ी पहने दिख रही है और अपने बेब बंप को फ्लॉनट कर रही है. तसवीरों में उनके साथ पवनदीप राजन भी नजर आ रहे हैं, जो बेटी की अनाउंसमेंट करते दिख रहे. ये फोटोज पूरी तरह से फेक है. ना ही उनकी शादी हुई है और ना ही वह अभी प्रेग्नेंट है. बेबी बंप के साथ उनकी फोटोज एआई से बनाई गई है. तो फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये फोटोज नकली है.

अरुणिता कांजीलाल की टीम ने क्या कहा

टाइम्स नाऊ संग बातचीत में अरुणिता कांजीलाल की टीम ने वायरल हो रही तसवीरों पर चुप्पी तोड़ी. टीम ने कहा, हम लोग इस बात से अवेयर है कि गलत तसवीरें और अफवाहें ऑनलाइन प्रसारित की जा रही है. ये शर्म की बात है कि लोग ऐसा बेसलेस चीजें अरुणिता के बारे में फैला रहे हैं. ये इमेज रियल नहीं है और ना ही इसका उनसे कोई कनेक्शन है. हम फैंस और मीडिया से रिक्वेस्ट करते है वह उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें.”

Also Read- Priyanka Chopra की वजह से इस एक्टर का घर टूटने से बचा, गुस्से में पत्नी ने छोड़ दिया था घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >