Evelyn Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट से दूर चल रहीं एवलिन शर्मा ने अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अभिनेत्री ने पुष्टि की है कि वह अपने पति तुषान भिंडी से अलग हो चुकी हैं. दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है.
शादी के कुछ साल बाद अलग हुआ रिश्ता
एवलिन शर्मा ने साल 2019 में इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई की थी। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने शादी रचाई. शादी के बाद एवलिन विदेश में अपने परिवार के साथ रहने लगी थीं और फिल्मों से दूरी बना ली थी. इस बीच दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी बने. अब अचानक उनके अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है.
एवलिन शर्मा ने खुद दी जानकारी
हाल ही में बातचीत के दौरान एवलिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने और तुषान ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है. हालांकि अभिनेत्री ने साफ कहा कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला शांतिपूर्ण तरीके से और आपसी सहमति से लिया गया है.
अभिनेत्री ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की. एवलिन का कहना है कि वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पुराने दोस्तीभरे रिश्ते और बच्चों की जिम्मेदारी के साथ करना चाहते हैं.
फिल्मों में बनाई थी खास पहचान
Evelyn Sharma ने 2012 से 2019 के बीच कई हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान Yeh Jawaani Hai Deewani से मिली, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वह Yaariyan और Main Tera Hero जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. उनकी आखिरी फिल्म Saaho थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी के बीच राहुल रॉय के लिए फरिश्ता बने अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद
