Anupama: सीरियल के एपिसोड की शुरुआत जया और दिग्विजय की हल्की-फुल्की बातचीत से होती है, जहां जया अपने लुक को लेकर उत्साहित दिखती है. दरअसल, सभी सावी के नए कैफे को देखने जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच अनुपमा घर लौटती है, लेकिन वह अपनी परेशानियों को छिपा लेती है. दिग्विजय उसका हाल पूछता है और उसे भरोसा दिलाता है कि वह हमेशा उसके साथ है.
अनुपमा की नई शुरुआत
जब अनुपमा, दिग्विजय और बंकू को अपने पुराने अनु की रसोई वाले स्थान पर ले जाती है, तो दोनों हैरान रह जाते हैं. यह वही जगह है जो कभी आग में जल गई थी और जिसे लोग अशुभ मानते हैं. लेकिन अनुपमा इसे एक नई शुरुआत के रूप में देखती है. दिग्विजय भी उसके फैसले पर पूरा भरोसा जताता है. दूसरी ओर शाह हाउस में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण है. माही और किंजल की बातचीत के बीच लीला ताने मारती नजर आती है. वहीं अंश और हसमुख अनुपमा के कैफे के लिए पूरी तरह समर्थन देने का फैसला करते हैं, जिससे परितोष और पाखी नाराज हो जाते हैं.
राही और अनुपमा के बीच बढ़ता टकराव
राही को लगता है कि अनुपमा ने उसके सपनों को तोड़ दिया है. वह मानती है कि अगर अनुपमा बीच में न आती, तो उसकी जिंदगी अलग होती. ख्याति उसे समझाने की कोशिश करती है कि अनुपमा ने हमेशा उसके लिए त्याग किया है, लेकिन राही गुस्से में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. उधर वसुंधरा और गौतम भी राही को भड़काने में लगे हैं और उसे अनुपमा के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं. वसुंधरा चाहती है कि राही किसी भी तरह कैफे को रुकवा दे. आने वाले एपिसोड में राही और अनुपमा के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा, जहां राही अनुपमा पर गंभीर आरोप लगाएगी. राही कहती है कि अनु एक बहुत बुरी मां है, जो सावी का सपना सच करने के लिए उसके सपने को तोड़ रही.
यह भी पढ़ें- राही की जिंदगी में नई ‘मां’ बनने की जिद पर अड़ी श्रुति, अनुपमा ने दी कड़ी चेतावनी
