Bigg Boss 20 Verdict: लड़ाई चाहिए, कैमरा चाहिए, attention चाहिए... बस गेम किसे खेलना है, ये अभी तय नहीं!

बिग बॉस 20 के घर में शुरुआत से ही वार-पलटवार शुरू हो गया है. कंटेस्टेंट्स की नीयत, पर्सनालिटी पर हो रही है चर्चा. जानें कौन है गेम का मास्टरमाइंड और कौन सिर्फ रिएक्शन दे रहा है.

BB20 Verdict: बिग बॉस के घर में अभी ठीक से चप्पलें भी अपनी जगह नहीं ढूंढ पाई हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे की नीयत, attitude और personality का पूरा पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है.

पहले हफ्ते में आमतौर पर लोग दोस्त बनते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं, थोड़ा awkward होते हैं.

यहां तो मामला उल्टा है.

लोगों ने दोस्ती बाद में, दुश्मनी पहले शुरू कर दी है.

और मजेदार बात ये है कि हर कोई खुद को शांत और समझदार बता रहा है.

भाई, अगर घर में आठ लोग एक साथ बोल रहे हैं कि “मैं लड़ाई नहीं करता”, तो फिर लड़ कौन रहा है?

छोटी बात, बड़ा तमाशा

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान की तकरार ने आज खूब मसाला दिया. बात शुरू हुई एक comment से और पहुंच गई personal zone तक.

यही Bigg Boss का magic है.

घर में अगर कोई पूछ दे- “आपकी उम्र कितनी है?” तो अगले पांच मिनट में लगता है जैसे संसद का विशेष सत्र बुल गया हो.

आम्रपाली की personality में दम है. वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं. लेकिन थोड़ा control जरूरी है.

क्योंकि Bigg Boss में सामने वाला अगर एक तीर चलाए और आप पूरा तरकश खोल दें, तो फायदा किसका होगा?

जिसने तीर चलाया उसका.

अरिश्फा को भी थोड़ा Bigg Boss समझना पड़ेगा

अरिश्फा के लिए भी एक बात समझना जरूरी है.

यहां कोई आपको चिढ़ाएगा.

कोई provoke करेगा.

कोई आपकी बात का गलत मतलब निकालेगा.

और कोई ऐसा भी मिलेगा जो सिर्फ यह देखने के लिए button दबाएगा कि आप react कब करती हैं.

इसलिए हर बार reaction देना मतलब दूसरे contestant को free content देना.

और Bigg Boss के घर में free content सबसे महंगी चीज होती है.

कनिका मान- बाकी लोग बोल रहे हैं, ये देख रही हैं?

आज कनिका को देखकर लगा कि कम से कम किसी ने घर में volume के अलावा strategy भी लेकर प्रवेश किया है.

कप्तानी टास्क में उनका फैसला हो या दूसरे मुद्दों पर उनका रवैया, वह हर जगह अपना सिर पटकने की बजाय मौके को समझती दिख रही हैं.

अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कनिका mastermind हैं.

लेकिन इतना जरूर है-

जो contestant पहले हफ्ते में ही अपना पूरा पत्ता खोल दे, उसे दूसरे हफ्ते में नया क्या दिखाना है?

कनिका शायद पत्ते बचाकर चल रही हैं.

युंग डीएसए- Energy अच्छी है, ब्रेक भी रखिए!

युंग के पास energy की कोई कमी नहीं है.

इतनी energy कि कभी-कभी लगता है Bigg Boss को इनके लिए अलग से “Mute” button देना पड़ेगा.

लेकिन मजाक से अलग, उनका फायदा यही है कि वह boring नहीं हैं.

समस्या बस इतनी है कि हर वक्त reaction देने से धीरे-धीरे audience को भी लग सकता है कि भाई के पास हर सवाल का जवाब और हर बात पर opinion तैयार है.

थोड़ा रहस्य भी रहने दीजिए.

काजी- भाई, पहले गेम समझ लो फिर गुस्सा करना!

काजी का नाम लिए बिना आज के episode की बात अधूरी है. उनकी और युंग की टकराहट ने एक बात साफ कर दी- दोनों में patience की कमी है और ego की supply भरपूर.

काजी में personality है, लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि उन्हें हर situation में अपनी बात साबित करनी है.

Bigg Boss में यह attitude शुरुआत में बहुत अच्छा लगता है.

फिर धीरे-धीरे audience सोचने लगती है-

“भाई, आप सही हो सकते हैं... लेकिन हर पांच मिनट में साबित करना जरूरी है क्या?”

काजी के लिए सबसे जरूरी होगा कि वह सिर्फ reaction देने वाले contestant न बनें. क्योंकि अगर दूसरे लोग आपकी एक छोटी सी बात पर आपको trigger कर दें और आप तुरंत मैदान में उतर जाएं, तो game की remote control आपके हाथ में नहीं, सामने वाले के हाथ में है.

अभी काजी को थोड़ा observe करना होगा, थोड़ा calculate करना होगा और हर लड़ाई को अपनी personal battle बनाने से बचना होगा.

क्योंकि उनमें potential है.

बस potential को temper के नीचे दबने मत दीजिए, काजी साहब!

Mary Kom- नाम बड़ा है, लेकिन Bigg Boss में reputation नहीं, reaction चलता है

अब बात Mary Kom की.

उनकी सबसे बड़ी strength उनकी personality और उनका real-life stature है. लेकिन Bigg Boss का घर ऐसी जगह है जहां बाहर की achievement आपको शुरुआत में respect दिला सकती है, trophy नहीं.

Kitchen को लेकर Rhiti Tiwari से हुई बहस छोटी लग सकती है, लेकिन ऐसे ही छोटे moments से घर में perception बनता है.

और Mary Kom के लिए यही सबसे interesting challenge है.

लोग उन्हें champion के रूप में जानते हैं.

लेकिन Bigg Boss पूछेगा-

“Champion हैं, ठीक है... लेकिन घर के pressure में आपका temperament कैसा है?”

अगर वह शांत रहते हुए अपनी बात मनवा लेती हैं, तो यह उनके game की बड़ी strength होगी.

क्योंकि हर argument को boxing match बनाना जरूरी नहीं है.

यहां सामने वाले को knock-out नहीं करना, audience को connect करना है.

और फिलहाल Mary Kom को भी यही balance तलाशना होगा.

Rhiti के लिए असली परीक्षा अभी बाकी है

Rhiti Tiwari के सामने सबसे बड़ा challenge कोई दूसरा contestant नहीं है.

उनका सबसे बड़ा challenge है- अपनी पहचान बनाना.

क्योंकि audience उन्हें सिर्फ Manoj Tiwari की बेटी के तौर पर नहीं देखना चाहती. वह जानना चाहती है कि Rhiti खुद कैसी हैं, उनका game क्या है और pressure में उनका personality कैसी निकलती है.

अभी कुछ छोटे conflicts से presence बन रही है.

लेकिन सिर्फ kitchen में बहस करके कोई Bigg Boss winner नहीं बनता.

वरना तो घर का सबसे अच्छा cook ही trophy ले जाता.

और बाकी लोग?

कुछ contestants को देखकर अभी भी यही सवाल है-

“आप यहां game खेलने आए हैं या attendance लगाने?”

पहले हफ्ते में invisible रहना भी strategy हो सकती है. लेकिन बहुत ज्यादा invisible रह गए तो audience पूछेगी ही नहीं कि आप कहां हैं.

और Bigg Boss में सबसे खतरनाक चीज है-

लड़ाई हारना नहीं, याद ही न रहना.

इस वक्त मेरा गेम-मीटर क्या कहता है?

कनिका: शांत हैं, लेकिन नजर रखिए.

आम्रपाली: strong हैं, पर गुस्सा control करना होगा.

अरिश्फा: personality है, reaction कम करना होगा.

युंग: entertaining हैं, थोड़ा brake भी जरूरी है.

Rhiti: potential है, लेकिन अपनी identity बनानी होगी. बाकी: भाई, पहले थोड़ा दिखिए... फिर review भी कर देंगे!

Final Verdict

आज का episode देखकर ऐसा लगा कि घरवालों ने Bigg Boss की सबसे जरूरी लाइन तो पढ़ ली है-

“आप यहां अकेले हैं.”

बस एक चीज भूल गए हैं-

“आप यहां 100 दिन के लिए हैं, हर बात पर 100 मिनट लड़ने के लिए नहीं.”

अभी season में बहुत वक्त है. आज का दोस्त कल nomination में आपका नाम ले सकता है और आज का दुश्मन अगले हफ्ते आपका सबसे बड़ा ally बन सकता है.

इसलिए अभी किसी को winner घोषित करना वैसा ही है जैसे पहली बारिश देखकर कहना कि इस साल बाढ़ पक्की है.

लेकिन हां...

अगर यही रफ्तार रही तो Bigg Boss का घर जल्द ही ऐसा मोहल्ला बनने वाला है जहां सबको सबकी खबर है, बस अपनी खबर किसी को नहीं.

Episode Rating: 3.5/5

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-आसिफ की लड़ाई से गरमाया बिग बॉस का घर, मैरी कॉम की चुगली ने लगाया तड़का, आम्रपाली का ‘जीजू’ कनेक्शन बना मजेदार ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >