कौन हैं Mary Millben, जिन्होंने दिवाली पर गाया ‘ओम जय जगदीश हरे’, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का एक गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्ट कर रहे हैं. सिंगर ने दिवाली के अवसर पर ओम जय जगदीश हरे आरती गाया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वॉव.

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने दिवाली पर अपना एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो ओम जय जगदीश हरे आरती गाती दिख रही है.

मैरी ने अपना वीडियो पोस्ट कर कहा, वर्ष का मेरा पसंदीदा समय आ गया है! दिवाली ! भारत, मैं इस सप्ताहांत और आधिकारिक तौर पर 12 नवंबर को आपके साथ जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं.

आगे उन्होंने लिखा, दुनिया भर में भारतीय समुदायों को #दिवाली की शुभकामनाएं! अपनी मोमबत्ती, अपने अंदर की रोशनी ले लो, और दुनिया को रोशन करो!! मुझे तुमसे प्यार है. साथ ही उन्होंने हैशटैग भारत और दीपावली का इस्तेमाल कर दिया है.

मैरी मिलबेन ने जिस अंदाज में गाना गाया है, उसकी तारीफ फैंस कर रहे है. वीडियो में वो ऑरेंज कलर के लहंगे में दिख रही है. उन्होंने झुमका और गहने पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही है.

मैरी मिलबेन के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, आपको और आपके प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं… जय श्री राम. एक अन्य यूजर ने लिखा, हैप्पी दिवाली माताजी आप एक खूबसूरत आत्मा हैं, बस आपसे प्यार करता हू.

ओक्लाहोमा सिटी में जन्मी, मैरी मिलबेन अपनी मां अल्थिया मिलबेन के साथ एक ईसाई परिवार में पली-बढ़ीं, जो पेंटेकोस्टल संगीत पादरी के रूप में काम करती थीं.

अपने करियर में मैरी मिलबेन तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों – जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रम्प के लिए प्रदर्शन किया है. उन्होंने विश्व नेताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी प्रदर्शन किया है और एनएफएल, एनबीए और 2016 रियो ओलंपिक जैसे खेल आयोजनों में भाग लिया है.

अगस्त 2022 में, मैरी मिलबेन ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के जश्न में प्रदर्शन करने के लिए भारत की अपनी पहली यात्रा की.

Also Read: Anupama Twist: अनुज-अनुपमा की जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश रचेगा ये शख्स, दिवाली पर आएंगे 5 बड़े ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >