Entertainment Newsletter 28 April: जिया खान सुसाइड में आज फैसले का दिन, फिल्मफेयर अवार्ड में होगा जबरदस्त धमाल

Entertainment Newsletter 28 April 2023: वैसे तो मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचता है. आज हम आपको दिन भर की ऐसी ही टॉप 5 खबरों के बारे में बताएंगे..

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, सेलेब्स को लेकर हर दिन कुछ न कुछ ऐसी खबरें आती रहती हैं, जो काफी सुर्खियां बटोरती है. आज हम आपको दिन भर की ऐसी ही टॉप 5 खबरों के बारे में बताएंगे, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे क्या सच में आज इतना कुछ हो गया.

फिल्मफेयर अवार्ड्स में होगा जबरदस्त धमाल

फैंस को हर साल फिल्मफेयर अवार्ड्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल 27 अप्रैल यानी की आज इसका प्रीमियर होने वाला है. सितारों से सजे इस अवॉर्ड समारोह की मेजबानी इस साल कोई और नहीं बल्कि सलमान खान करेंगे. होस्टिंग में भाईजान का साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल देंगे. वहीं परफॉरमेंस की बात करें तो विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, गोविंदा और जान्हवी कपूर जैसे सेलब्स अपने डांस परफॉरमेंस से चार चांद लगाएंगे.

खतरों के खिलाड़ी में ये कंटेस्टेंट हुए फाइनल

खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. टीवी इंडस्ट्री से कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने मानसिक और शारीरिक कौशल का परीक्षण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसमें शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, न्यारा बनर्जी, अर्जित तनेजा, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह और अंजलि आनंद जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है.

मां बनने वाली है सबा इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी. जी हां वह जल्द ही मां बनने वाली है. सबा ने सनी के साथ यूट्यूब ब्लॉग के जरिये ये न्यूज शेयर की है. फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. सबा ने प्रेग्नेंसी के साथ फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी बताया. एक्ट्रेस ने बताया मैंने और सनी पहले भी कई प्रेग्नेंसी टेस्ट किए थे, लेकिन सभी नेगेटिव थे. उमराह के लिए जाने से पहले दोबारा चेकअप के लिए गईं और डॉक्टर ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं और आने वाले बच्चे की दिल की धड़कन भी चल रही है.

जिया खान मामले में कल होगा फैसला

मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी मामले में 28 अप्रैल को अपना फैसला सुना सकती है. बता दें कि जिया तीन जून 2013 को अपने घर में मृत मिली थी. अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. सूरज अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं.

किम कार्दशियन की हमशक्ल क्रिस्टीना एश्टन की कार्डिएक अरेस्ट से मौत

किम कार्दशियन की हमशक्ल क्रिस्टीना एश्टन गौरकानी की प्लास्टिक सर्जरी के बाद कार्डियक अरेस्ट से मोत हो गई. वह 34 वर्ष की थीं. उनकी मृत्यु की खबर उनके परिवार द्वारा 26 अप्रैल को इंस्टाग्राम और एक GoFundMe पेज के माध्यम से साझा की गई थी. परिवार ने कहा कि मॉडल को एक “चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा, जिसने बदतर स्थिति में बदल दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >