बचपन से ही कवि बनना चाहते थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

1 / 1
बचपन से ही कवि बनना चाहते थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
फुल स्क्रीन में देखें

बचपन से ही कवि बनना चाहते थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने भले ही शो को अलविदा कह दिया हो, लेकिन फैंस आज भी उन्हें मिस करते हैं. ऐसा आज हम शैलेश की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें आपको बताएंगे, जो शायद ही आप जानते होंगे.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में पुराने तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा की कमी आज भी दर्शकों को महसूस होती है. आज हम उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे.

शैलेश लोढ़ा काफी टैलेंटेड हैं, एक्टर के साथ-साथ वह एक फेमस कवि भी है. उनका जन्म 8 नवंबर 1969 को हुआ था और उनका पालन-पोषण जोधपुर में हुआ. वह एक मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वे आधे जैन हैं.

शैलेश लोढ़ा वह बचपन से ही लेखक और कवि बनना चाहते थे. जब वह केवल नौ वर्ष के थे, तब उन्हें “बाल कवि” का उपनाम भी दिया गया था. उन्हें इसकी प्रेरणा अपनी मां से मिली, जो साहित्य-प्रेमी व्यक्ति थीं.

पढ़ाई खत्म करने के बाद, शैलेश एक ऑफिस में काम किया करते थे, हालांकि उन्हें ये लाइफ पसंद नहीं आया और उन्होंने नौकरी छोड़ दी. शैलेश ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी सर्कस 2 से की थी, जहां वह एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दिए.

शैलेश लोढ़ा ने चार किताबें लिखी हैं. उनकी पत्नी स्वाति लोढ़ा भी एक लेखक और डॉक्टरेट हैं. रील लाइफ की वजह से रियल लाइफ में भी फैंस सोचते थे कि उनकी पत्नी नेहा मेहता ही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है.

शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने के लिए एक एपिसोड के लिए करीब 1 लाख रुपये चार्ज करते थे. उनकी कुल संपत्ति 35 से 40 करोड़ रुपये बताई जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >