सिद्धार्थ शुक्ला की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव वीडियो में कहा- ‘टाइम सबका आता है…’

1 / 1
सिद्धार्थ शुक्ला की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव वीडियो में कहा- ‘टाइम सबका आता है…’
फुल स्क्रीन में देखें

सिद्धार्थ शुक्ला की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव वीडियो में कहा- ‘टाइम सबका आता है…’

Shehnaaz Gill Hospitalized: फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग को लेकर शहनाज गिल चर्चा में बनी हुई है. फिल्म कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अस्पताल में एडमिट है. उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताया है.

फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें शहनाज गिल है. फिल्म के प्रमोशन में इन दिनों एक्ट्रेस काफी बिजी थी. इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई और अब वो अस्पताल में भर्ती है.

शहनाज गिल को फूड इन्फेक्शन हो गया है और इस वजह से वो हॉस्पिटल में एडमिट हुई है. उन्होंने अस्पताल से एक इंस्टाग्राम लाइव किया था, जिसमें उन्होंने अपने हेल्थ के बारे में फैंस को बताया था.

शहनाज ने लाइव वीडियो में बताया कि अब उनकी तबीयत ठीक है. वीडियो को उनके कई फैंस ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई दिख रही है.

लाइव वीडियो में शहनाज कहती दिख रही है, “देखो समय सबका आता है, सबका जाता है. मेरे साथ भी वही हुआ है. फिर आएगा थोड़े दिन बाद. दोस्तों, मैं अब ठीक हूं. मुझे इन्फेक्शन हो गया था. मैंने ना सैंडविच खा लिया था. इन्फेक्शन हुआ है मुझे फ़ूड इन्फेक्शन.

शहनाज गिल का वीडियो वायरल होते ही फैंस उनको लेकर परेशान हो गए. साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के चाहने वालों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

लाइव सेशन के दौरान फैंस के साथ-साथ अनिल कपूर ने भी कमेंट किया था, ‘नमस्ते शहनाज जी. तुम मुमताज की तरह हो… अगली मुमताज.सब देख रहे हैं, सराहना कर रहे हैं.

शहनाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट है और उनसे मिलने सोमवार को देर रात रिया कपूर आई थी. उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो अस्पातल से बाहर निकलती दिखी थी.

शहनाज की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में उनके साथ भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, करण कुंद्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है.

शहनाज गिल का नाम जहां आता है, फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ जाती है. कहते हैं कि दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन उनकी प्यार अधूरी रह गई.

सिद्धार्थ शुक्ला को 2 सितंबर 2021 को को हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई थी. उनके जाने के बाद शहनाज सदमे में चली गई थी. हालांकि अब वो इस सदमे से बाहर आ चुकी है.

Also Read: Bigg Boss 17: 2 पत्नियां, करोड़ों में नेटवर्थ, कौन है Youtuber Armaan Malik? शो में इस पत्नी संग लेंगे एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >