Ajooni: शोएब इब्राहिम का शो ‘अजूनी’ जल्द होगा ऑफ एयर, जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड!

शोएब इब्राहिम स्टारर सीरियल अजूनी दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. शो में शोएब राजवीर बग्गा का किरदार निभा रहे है, जो अजूनी से प्यार करते है. शो को लेकर कहा जा रहा है कि वो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है.

शोएब इब्राहिम स्टारर सीरियल अजूनी लोकप्रिय सीरीयल है. शो में शोएब इब्राहिम लीड रोल निभा रहे है और अब खबर आ रही है कि शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है, जी हां, सोशल मीडिया पर शो को लेकर ऐसी खबरें आ रही है.

शोएब इब्राहिम अजूनी में राजवीर बग्गा का रोल प्ले करते है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अजूनी इस महीने के मध्य तक ऑफ एयर हो जाएगा.सूत्रों ने शो के ऑफ-एयर होने की खबर की पुष्टि की है, लेकिन इसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. हालांकि शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा, इसकी जानकारी नहीं आई है. बता दें कि कि शो ने 300 एपिसोड पूरे कर लिए है.

अजूनी में लीड रोल आयुषी खुराना निभाती है. राजवीर और अजूनी शो में पति-पत्नी का किरदार निभा रहे है, जो अपने परिवार को आने वाले हर प्रॉब्लम से बचाते है. हालांकिू दोनों के रिश्त में कभी-कभी खटास भी आ जाती है.

अजूनी के 300 एपिसोड होने पर शोएब इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं वास्तव में धन्य महसूस करता हूं, और यह दर्शकों के प्यार और प्रशंसा के कारण है कि हम यहां तक पहुंचने में सक्षम हैं. हमने अब 300 एपिसोड का एक और मील का पत्थर पूरा कर लिया है, और यह दर्शकों के प्यार के बिना कभी संभव नहीं होता. हमारा काम कड़ी मेहनत करना है, लेकिन हम अपने दर्शकों की सराहना के बिना कुछ भी नहीं हैं. वे हमारा शो देख रहे हैं और यही कारण है कि हम एक के बाद एक मील के पत्थर तक पहुंचने में सफल रहे हैं.”

शोएब इब्राहिम हाल ही में पिता बने है. उनकी पत्नी दीपिका ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है. व्लॉग्स के जरिए कपल अक्सर अपने बच्चे के बारे में फैंस को बताते रहते है.

शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में साझा किया कि अजूनी वास्तव में उनके लिए भाग्यशाली था. एक साल के भीतर शो में उनके काम करने के बाद, उनकी बहन सबा की शादी हो गई, दीपिका और उन्होंने अपना घर खरीद लिया, और उन्हें अपने बच्चे का भी आशीर्वाद मिला.

शोएब इब्राहिम और दीपिका की मुलाकात शो ससुराल के सिमर पर हुई थी. सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और उसके बाद कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >