Pippa OTT Release: ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ इन साइटों पर हुई लीक, जानें कहां देख सकते हैं आप

1 / 1
Pippa OTT Release: ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ इन साइटों पर हुई लीक, जानें कहां देख सकते हैं आप
फुल स्क्रीन में देखें

Pippa OTT Release: ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ इन साइटों पर हुई लीक, जानें कहां देख सकते हैं आप

फिल्म पिप्पा अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित फिल्म में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेनयुली अहम भूमिका निभा रहें है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.

फिल्म पिप्पा 10 नवंबर को रिलीज हो चुकी है, जिसमें ईशान खट्टर 1971 के वॉर हीरोज में से एक रहे ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के रोल में दिखे है.

पिप्पा को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है. इसमें ईशान के साथ-साथ मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेनयुली है. इसका निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया है.

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एचडी में रिलीज होने के तुरंत बाद पिप्पा को कई पायरेसी प्लेटफॉर्म पर लीक कर दिया गया. पूरी फिल्म अवैध रूप से कई अवैध पायरेसी साइटों पर उपलब्ध करा दी गई है.

एचडी में पिप्पा की पूरी फिल्म कई टोरेंट साइटों जैसे कि Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla पर लीक हो गई है, और HD में सीरिज के अन्य पायरेटेड संस्करण (1080p, 720p, HD ऑनलाइन में 300MB मुफ्त डाउनलोड) दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं.

बता दें कि कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत पायरेसी एक आपराधिक अपराध है. प्रभात खबर किसी भी रूप में पायरेसी को बढ़ावा या समर्थन नहीं करता है. बता दें कि इससे पहले कई फिल्में पहले भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है.

ईशान खट्टर द्वारा अभिनीत ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता और 1971 के युद्ध के दौरान उनके भाई-बहनों की बहादुरी के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का उद्देश्य एक वास्तविक कहानी बताना है. अभिनेता ने कहा, ‘यह मानव यात्रा के बारे में था, जो बहुत सम्मोहक था. यह कुछ ऐसा है जिसे हम अक्सर नहीं देखते हैं.’

ब्रिगेडियर बलराम मेहता से पहली मुलाकात को लेकर ईशान ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा, जब मैंने पहली बार बलराम सर से बात की तो हम जूम कॉल के जरिए उनसे मिला था. बाद में मैंने आग्रह किया कि मैं फिल्म की शूटिंग से पहले उनसे निजी तौर पर मिलना चाहता हूं और उनका आशीर्वाद लेना चाहता हूं.

ईशान ने आगे बताया, वे इतने दयालु थे कि मुझे अनुमति दे दी. मैंने पहली मुलाकात में ही उनसे ढेर सारे सवाल पूछ लिए थोड़े समय बाद मुझे लगा कि थोड़ा ज़्यादा हो गया. मैंने सॉरी कहते हुए कहा कि अरे मैंने तो आप पर सवालों की बमबारी कर दी.

ईशान ने आगे कहा, उन्होंने जवाब दिया कि बॉय तुम्हें यह जानकर खुशी होगी कि मैं बमबारी करने का आदि हूं. मेरे लिए यह अभिव्यक्ति का एक रूप था जबकि उनके लिए यह वास्तविकता थी. उनका अनुभव कमाल का है.

ईशान अपने भाई शाहिद कपूर से काफी क्लोज है. वो अक्सर अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर करते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >