Nora Fatehi: कभी कॉफी शॉप में नोरा फतेही करती थी नौकरी, आज दिलबर गर्ल की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Nora Fatehi birthday: बॉलीवुड डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही है. नोरा ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है. आज वो कई रिललिटी शोज और मूवीज, म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही है.

बॉलीवुड डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. नोरा ने बॉलीवुड में पहचान बनाने ने के लिए कड़ी मेहनत की है. आज वो एक जाना- पहचाना चेहरा है.

नोरा फतेही कनाडा छोड़कर भारत आई थी और यहां उन्होंने काफी स्ट्रगल देखा. जब वो यहां आई थी तो उनके पास सिर्फ 5,000 रुपये थे. दिलबर गर्ल ने पेट पालने के लिए कॉफी शॉप में काम किया था.

शरूआती दिनों में भले ही नोरा फतेही ने काफी संघर्ष देखा हो, लेकिन आज वो लग्जरी लाइफ जीती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये है. साथ ही मुंबई में उनके पास एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जाती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा के पास 5 करोड़ रुपये का लग्जरी वैनिटी वैन भी है. बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2014 में ‘रोर’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. वो बिग बॉस 9 में भी नजर आ चुकी है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही जल्द ही फिल्म 100% में नजर आएंगी. पिछली बार एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ सॉन्ग अच्छा सिला दिया तूने में नजर आई थी. ये गाना दर्शकों को काफी पसन्द आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >