Entertainment News: जीनत अमान ने रैंप पर चलाया अपना जादू, भारती सिंह ने कराया करीना कपूर संग फोटोशूट
Copied link
Entertainment News: अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. वो 66 साल के थे. अब उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने इमोशनल पोस्ट साझा किया था. अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘���ैं आप लोगों से इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने दोस्त सतीश कौशिक के खोने के गम से छुटकारा चाहिए. दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं. फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. यहां देखें लाइव अपडेट्स…
सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मे उनकी मौत का कारण कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज था, जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज से जुड़ा है. मृत्यु स्वाभाविक प्रतीत होती है. पुलिस ने कहा कि विसरा को संरक्षित कर लिया गया है और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की गई है. पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने कहा कि सतीश कौशिक का उच्च रक्तचाप और शुगर का मेडिकल इतिहास था.
11:47 PM. 11 Mar 2311:47 PM. 11 Mar
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने चलाया अपना जादू
https://www.instagram.com/reel/CppO3N0M2bP/
11:47 PM. 11 Mar 2311:47 PM. 11 Mar
Pop Kaun का ट्रेलर
‘पॉप कौन’ का ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी है. ये डिज्नी+ हॉटस्टार पर 17 मार्च 2023 से स्ट्रीम होगी. ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. कहानी कुणाल खेमू के आस-पास घूमती है, जो अपने असली पिता की खोज में है. पिता के खोज में उनके साथ कई हादसे होते है. वीडियो बेहद फनी है और इसमें सतीश कौशिक को आखिरी बार स्क्रीन पर देखकर फैंस भावुक हो रहे है.
11:47 PM. 11 Mar 2311:47 PM. 11 Mar
जीनत अमान का रैंप वॉक
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने मुंबई में लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया. फैशन वीक के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक्ट्रेस का वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वो रेड और ब्लैक रंग के एब्स्ट्रैक्ट-प्रिंटेड ब्लेजर टॉप और ब्लैक पैंट में काफी स्टनिंग दिखी.
https://www.instagram.com/reel/Cpo981Su92o/
6:56 PM. 11 Mar 236:56 PM. 11 Mar
अजय देवगन की भोला का नया ट्रेलर रिलीज
https://www.instagram.com/p/Cpo_rJto5iN/
6:56 PM. 11 Mar 236:56 PM. 11 Mar
फेमस डांस ग्रुप पहुंचा भारत
https://www.instagram.com/p/Cpo1lXfDJa6/
6:56 PM. 11 Mar 236:56 PM. 11 Mar
जवान के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का वीडियो
फिल्म जवान के सेट से शाहरुख खान के एक लीक वीडियो ने उनके प्रशंसकों को क्रेजी कर दिया है. दर्शक जो अभी भी ब्लॉकबस्टर पठान में SRK के प्रदर्शन पर झूम रहे हैं, वे आगामी फिल्म से बड़ी चीजों की उम्मीद कर रहे हैं. इंटरनेट पर चल रहे छह सेकंड के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, कुछ प्रशंसकों ने पहले ही जवान को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है. वीडियो में शाहरुख एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cpmu7WnM8CL/
4:20 PM. 11 Mar 234:20 PM. 11 Mar
ऑस्कर में परफॉर्म करेंगी लॉरेन गौटलिब
अमेरिकी डांसर लॉरेन गोटलिब जो ‘झलक दिखला जा’ के छठे सीज़न में रनरअप थी, वो ‘नातू नातू’ गाने पर प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं. उन्हें इस साल के अकादमी पुरस्कारों में मुख्य महिला डांसर के रूप में नामांकित किया गया है. इस अवसर के बारे में बात करते हुए लॉरेन ने इंडिया टीवी से साझा किया, “मैं इस तरह के वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाकर बहुत आभारी महसूस कर रही हूं. ऑस्कर दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक है और इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करना है. इतना बड़ा रास्ता और नामांकित होना अविश्वसनीय है.”
4:20 PM. 11 Mar 234:20 PM. 11 Mar
सबा आजाद संग ऋतिक रोशन ने दिये पोज
https://www.instagram.com/p/CpnUsooDG_p/
3:02 PM. 11 Mar 233:02 PM. 11 Mar
पुलिस मेहमानों की लिस्ट खंगाल रही है
एएनआई के एक और ट्वीट के अनुसार, एक उद्योगपति के फार्महाउस पर पार्टी का आयोजन किया गया था. पुलिस मेहमानों की लिस्ट खंगाल रही है. पार्टी में एक उद्योगपति शामिल था जो एक मामले में वांटेड है. वहीं प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और कार्डियक अरेस्ट ही उनकी मौत का कारण बताया गया है.
3:02 PM. 11 Mar 233:02 PM. 11 Mar
डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. एएनआई ने ट्वीट किया, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह मौत का सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिला पुलिस की एक अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और वहां से कुछ ‘दवाएं’ बरामद की है.
3:02 PM. 11 Mar 233:02 PM. 11 Mar
अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कह रहे हैं, ‘मैं आप लोगों से इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने दोस्त सतीश कौशिक के खोने के गम से छुटकारा चाहिए. यह मुझे मार रहा है क्योंकि 45 साल पुरानी दोस्ती बहुत गहरी थी. यह एक ऐसी आदत बन जाती है जिसे आप कभी खोना नहीं चाहते. जब से वह गए हैं, मैं सोच रहा हूं कि मैं कहां करूंगा. मैंने सोचा कि मुझे सतीश को फोन करना चाहिए और मैं अपना फोन उठाकर उसे डायल करने ही वाला था. यह कठिन है क्योंकि किसी के साथ रहने के लिए 45 साल काफी कम समय है.”
https://www.instagram.com/p/CpnM4EtpgL_/
मुख्य बातें
Entertainment News: अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. वो 66 साल के थे. अब उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने इमोशनल पोस्ट साझा किया था. अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैं आप लोगों से इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने दोस्त सतीश कौशिक के खोने के गम से छुटकारा चाहिए. दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं. फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. यहां देखें लाइव अपडेट्स…
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .