Kapil Sharma के शो में ही क्यों ज्यादा हंसती हैं कंगना रनौत? कॉमेडियन बोले- वो सिर्फ हमारे ही…

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर खबरों में बनी हुई है. फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. फिल्म को रिलीज हुए अबतक दो दिन हो गए है. इस बीच कपिल शर्मा से कंगना को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिसका कॉमेडियन ने मजेदार जवाब दिया.

कपिल शर्मा शो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में कपिल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

कपिल शर्मा से ‘ऑल अबाउंट ईव इंडिया पॉडकास्ट’ में पूछा गया कि कंगना सबसे ज्यादा आपके शो पर क्यों हंसती हैं. इसका कॉमेडियन ने काफी मजेदार जवाब दिया.

उन्होंने कहा, मुझे पहले इसका एहसास नहीं हुआ. लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया जब वह दो-तीन बार हमारे शो में आई थी. उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरे शो के अलावा किसी अन्य शो में नहीं जाती हैं.

कॉमेडियन ने कहा, बहुत सारे रियलिटी शो में जब लोग अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने जाते हैं तो उन्हें सिर्फ दो मिनट ही बोलने का मौका मिलता है. लेकिन हमारे शो उन्हें एहसास दिलाता है कि वो शो उनके बारे में है.

कपिल शर्मा ने ये भी कहा कि उनके शो में स्टार्स को बोलने का मौका मिलता है और वो काफी सहज महसूस करते है. साथ ही कहा कि उनका शो एक हल्का-फुल्का शो है.

कपिल शर्मा ने कहा कि, सिर्फ कंगना ही नहीं, जो भी आता है, वह अच्छा समय बिताता है और आनंद लेता है. बता दें कि कपिल शो पर कंगना अबतक 2-3 बार आ चुकी है.

पिछली बार कपिल शर्मा फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ शहाना गोस्वामी थी. अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ज़्विगाटो का निर्देशन नंदिता दास ने किया है, जिन्होंने समीर पाटिल के साथ फिल्म का सह-लेखन किया है.

कंगना रनौत की फिल्म तेजस को रिलीज हुए दो दिन हो गई है और अबतक इसने 2.50 करोड़ की कमाई है. रिलीज के साथ ही मूवी ऑनलाइन लीक हो गई.

यह भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म है, जिसमें भारत के पहले स्वदेशी फाइटर जेट – तेजस को भी दिखाया गया है. एक्शन थ्रिलर फिल्म सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्देशित है.

कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी. यह फिल्म नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >