Jhalak Dikhhla Jaa 11: किसका सपना पूरा करने के लिए शो में आए है दीपिका कक्कड़ के पति शोएब? बोले- ये ट्राफी…

1 / 1
Jhalak Dikhhla Jaa 11: किसका सपना पूरा करने के लिए शो में आए है दीपिका कक्कड़ के पति शोएब? बोले- ये ट्राफी…
फुल स्क्रीन में देखें

Jhalak Dikhhla Jaa 11: किसका सपना पूरा करने के लिए शो में आए है दीपिका कक्कड़ के पति शोएब? बोले- ये ट्राफी…

Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा 11’ शुरू होने वाला है. 11 नवंबर से दर्शक इसे टीवी पर देख सकते हैं. शो के कटेंस्टेंट्स के लिस्ट सामने आ चुके हैं और इसमें एक नाम शोएब इब्राहिम है. शोएब शो में क्यों भाग ले रहे है, इसका खुलासा उन्होंने किया है.

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ 11 नवंबर से टीवी पर शुरू होने वाला है. शो के प्रोमोज सामने आने लगे है और एक प्रोमो में शोएब इब्राहिम नजर आ रहे हैं.

प्रोमो में शोएब इब्राहिम ‘सूरज हुआ मद्धम’ पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं. इसके बाद स्टेज पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज पर आती है. वो अपने पति को चियर भी करती है.

शोएब इब्राहिम कहते है कि इस सीजन में अपनी पत्नी के लिए वो ट्रॉफी जीतना चाहते है. बता दें कि साल 2015 में दीपिका ने झलक दिखला जा 8 में भाग लिया था. हालांकि उस सीजन वो बाहर होने वाली पहली सेलिब्रिटी थी.

वहीं, शोएब के डांस की तारीफ ‘झलक दिखला जा’ की जज फराह खान करती है. वो कहती है उन्होंने हीरो की तरह एंट्री ली. अरशद वारसी ने भी उनकी तारीफ की.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में माता-पिता बने हैं. उन्होंने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है. कपल ने अपने बच्चे की तसवीर फैंस के साथ शेयर कर दिया है.

दीपिका और शोएब की लव स्टोरी टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट पर शुरू हुई, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ रोमांस में बदल गई. साल 2018 में उन्होंने शादी कर ली.

शोएब ने सबसे पहले 27 जून, 2023 को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के माध्यम से दीपिका की डिलीवरी की खबर साझा की थी. उनके चाहने वालों ने उस समय उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दी.

दीपिका ने अपने एक यूट्यूब व्लॉग के दौरान अपने बच्चे के नाम का मतलब बताया था. रुहान इब्राहिम का मतलब उर्दू भाषा में दया, करुणा और आध्यात्मिकता जैसे गुणों का प्रतिनिधित्व करता है.

दीपिका ने मुंबई में जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में लगभग 3 वर्षों तक अपना करियर शुरू किया. हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इससे इस्तीफा देना पड़ा और बाद में वह मनोरंजन उद्योग में आ गईं.

2011 में दीपिका को कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का में सिमर भारद्वाज का किरदार ऑफर मिला था. वो कई शोज और रियलिटी शोज में काम कर चुकी है.

Also Read: Dipika Kakar ने ननद को दिया इतना महंगा गिफ्ट, तोहफा देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी Saba Ibrahim

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >