दिव्यांका त्रिपाठी की रील लाइफ बेटी रूही हो गई है इतनी बड़ी, 15 साल की उम्र में खरीदा करोड़ों का घर

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से लोकप्रिय हुई क्यूट एक्ट्रेस रुहानिका धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. शो में रुहानिका एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का रोल निभाती है. हालांकि शो तो खत्म हो चुका है, लेकिन फैंस उन्हें इशिता की बेटी रूही के रूप में याद रखे हुए है.

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से लोकप्रिय हुई क्यूट एक्ट्रेस रुहानिका धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. शो में रुहानिका एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का रोल निभाती है. इस बीच एक्ट्रेस ने 15 साल की छोटी उम्र में ही करोड़ों का घर खरीद लिया है. इस बारे में एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है.

रुहानिका धवन ने अपने सपनों का घर खरीद लिया है. घर की तसवीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, मैंने एक बहुत बड़े सपने को पूरा किया है- खुद का घर खरीदा है. यह मेरे और मेरे लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है. यह मेरे माता-पिता की मदद और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होता.

रुहानिका धवन ने आगे पोस्ट में लिखा, मेरी मां का विशेष उल्लेख जो कुछ जादूगर है. वह हर तरह से देसी मां है जो एक-एक पैसा बचाती है और उसे दोगुना करती है. केवल भगवान और वह जानते हैं कि वह यह कैसे करती है!!

रुहानिका अब काफी बड़ी हो गई है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 2000 से ज्यादा पोस्ट किए है.

रुहानिका बेहद खूबसूरत हो गई है मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं और बड़ी होकर सिंगर, एक्टर और फैशन डिजाइनर बनना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >