इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर बनी ये 9 फिल्में और सीरीज, देख कर आप हो जाएंगे भावुक

1 / 1
इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर बनी ये 9 फिल्में और सीरीज, देख कर आप हो जाएंगे भावुक
फुल स्क्रीन में देखें

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर बनी ये 9 फिल्में और सीरीज, देख कर आप हो जाएंगे भावुक

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष की शुरुआत प्रथम विश्व युद्ध के समय ही हुई थी, जो आज भी जारी है. आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला किया तो हजारों लोग मारे गए. जंग में पिसते आम लोगों की कहानी पर कई फिल्में बन चुकी हैं. आप भी इजरायल-फिलिस्तीन का सच जानना चाहते हैं तो इन फिल्मों को देख सकते हैं.

इजराइली टीवी सीरीज फौदा पिछले आठ सालों से दर्शकों को अपनी कहानी से बांधे हुए है. निर्माता लियोर रज और एवी इस्साकारॉफ ने कथित तौर पर इज़राइल रक्षा बलों में अपने स्वयं के अनुभवों और परीक्षणों के आधार पर शो बनाया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

फिल्म म्युनिख को स्टीवन स्पीलबर्ग ने डायरेक्ट किया था. इसमें एरिक बाना और डेनियल क्रैग अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह आतंकियों ने ओलंपिक में 2 इजरायली को मारा था. इसे आप अमेजान प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

अरी फोलमैन द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित वाल्ट्ज विद बशीर एक एनिमेटेड डॉक्यूमेंट्री ड्रामा है. एनिमेटेड डॉक्यूमेंट्री युद्धों की निरर्थकता को दर्शाती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

द एंजेल फिल्म वास्तविक जीवन के मिस्र के जासूस पर केंद्रित है जिसने 1970 के दशक में इजराइल के लिए जासूसी की थी. इसे आप नेटफिल्क्स पर देख सकते है.

फिल्म पैराडाइज नाउ में आत्मघाती बमबारी मिशनों के लिए भर्ती किए गए दो फिलिस्तीनी दोस्तों के जीवन को दिखाया गया है, जो संघर्ष के मानवीय आयाम और उनके कारणों की भी जांच करता है.

द ऑनरेबल वुमेन एक राजनीतिक जासूसी थ्रिलर जो मध्य पूर्व में शांति लाने के लिए एक इजरायली-ब्रिटिश उद्यमी के प्रयासों पर केंद्रित है.

द स्पाई को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. 1960 के दशक में इजरायली क्लर्क से सीक्रेट एजेंट बने एली कोहेन मोसाद के लिए जासूसी करने के लिए एक खतरनाक, वर्षों लंबे मिशन पर सीरिया के अंदर गुप्त रूप से जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >