Elvish Yadav के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, नोएडा पुलिस ने हटाया NDPS एक्ट, बोले- हमारी तरफ से गलती…

1 / 1
Elvish Yadav के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, नोएडा पुलिस ने हटाया NDPS एक्ट, बोले- हमारी तरफ से गलती…
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, नोएडा पुलिस ने हटाया NDPS एक्ट, बोले- हमारी तरफ से गलती…

Elvish Yadav News: एल्विश यादव इन-दिनों मुश्किल में फंस गए हैं, क्योंकि उन्हें पुलिस ने सांप के जहर मामले में शामिल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि उनपर लगाया गया एनडीपीएस एक्ट भी पुलिस ने हटा लिया है.

Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सांप के जहर मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया था.

Elvish yadav ndps act removed

उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन अब खबर है कि उन पर लगाया गया एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट,1985) एक्ट भी पुलिस ने हटा लिया है.

Elvish yadav ndps act removed

उनका कहना है कि यह उनकी ओर से गलती थी. पुलिस ने कहा, ”हमने गलती से एनडीपीएस एक्ट लगा दिया था, यह एक लिपिकीय गलती थी.” आपको बता दें कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जमानत मिलना बहुत मुश्किल है.

Elvish yadav ndps act removed

बीते दिनों एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने हड़ताल के कारण ये स्थगित हो गई.

Elvish yadav ndps act removed

आपको बता दें कि पिछले साल एल्विश पर नोएडा सेक्टर 39 में एक पार्टी में पुलिस छापे के बाद सांप और सांप के जहर की आपूर्ति करने का आरोप लगाया गया था.

Also Read- Elvish Yadav News: फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुसीबतें, इस वजह से नहीं मिल पाई जमानत

Elvish yadav ndps act removed

पुलिस को छापे के दौरान पांच कोबरा और लगभग 20 मिलीलीटर सांप का जहर मिला था. तभी से यूट्यूबर निशाने पर बना हुआ था. हालांकि एल्विश ने अभी तक गुनाह कबूल नहीं किया है.

Elvish yadav ndps act removed

इधर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वह अपने बेटे को बेगुनाह बता रहे हैं और जल्द से जल्द जेल से बाहर आने की दुआ मांग रहे हैं.

Elvish yadav ndps act removed

एल्विश यादव के गिरफ्तार होने पर उनके फैंस जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने उनकी जल्द रिहाई की बात की.

Also Read- Elvish Yadav Controversies: एल्विश यादव का विवादों से रहा है गहरा नाता, यहां जानें यूट्बर की 5 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >