VIDEO: हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ संग दिखे एल्विश यादव, फैंस बोले- क्या देख लिया…

Elvish Yadav: हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नतासा स्टेनकोविक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें यूट्यूबर एल्विश यादव संग स्पॉट किया गया. फैंस इसपर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने उस वक्त फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. जब उन्होंने हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और मॉडल नतासा स्टेनकोविक संग एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. दोनों को एक तेरे करके सॉन्ग पर पोज देते देखा गया. जहां नताशा ने व्हाइट प्रिंटेड फ्रॉक पहना था. वहीं एल्विश व्लैक टीशर्ट और सिल्वर जैकेट में दिखाई दिए. दोनों की केमिस्ट्री से फैंस को झटका लगा. एक यूजर ने लिखा, ”अरे ये क्या देख लिया मैंने.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”राव साहब वही करते हैं, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं होती…. इनका जरूर कोई म्यूजिक वीडियो आ रहा होगा.” इसके अलावा यूट्यूबर और नताशा को बीते दिनों पैपराजी ने भी कैद किया, जब दोनों डिनर करने के लिए बाहर निकले थे. वीडियो में, एल्विश और नताशा एक मॉल के बाहर कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिर वे अलग-अलग चले गए. बता दें कि एल्विश यादव एक विवादास्पद यूट्यूबर हैं. उन्हें हाल ही में सांप का जहर सप्लाई करने पर जेल हुई थी. नताशा की शादी क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से हुई थी. उनका एक बेटा भी है. इस साल की शुरुआत में उन्होंने अलग होने की घोषणा की थी.

Also Read- MTV Roadies XX में गैंग लीडर बनकर सिस्टम फाड़ने आ गए हैं एल्विश यादव, इस दिन से शुरू होंगे ऑडिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >