Natasa Stankovic संग रील बनाने को लेकर ट्रोल होने पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फ्री में इतना…

यूट्यूबर एल्विश यादव और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक का एक रील वायरल हुआ था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. रील को लेकर दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. अब ट्रोलिंग को लेकर एल्विश ने अपनी बात रखी है.

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों चर्चा में है. चर्चा की वजह है क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक. नताशा और एल्विश का एक वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला. वीडियो में नताशा के लेटेस्ट सॉन्ग ‘तेरे करके’ सॉन्ग पर दोनों थिरकते दिखे. ये रील देखते ही देखते वायरल हो गई और हार्दिक के फैंस एल्विश और नताशा को ट्रोल करने लगे. अब ट्रोलिंग के बीच एल्विश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

एल्विश यादव ने नताशा संग रील को लेकर ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, एक्स पर एल्विश यादव के पक्ष में एक यूजर ने ट्वीट किया. ट्वीट में लिखा हुआ है कि नताशा स्टेनकोविक और यूट्यूबर एल्विश यादव एक साथ म्यूजिक वीडियो के प्रोमो शूट में नजर आए. जिसके बाद हार्दिक पांड्या के फैंस दोनों को अब्यूज करने लगे. ये एक परफेक्ट उदाहरण कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग में लॉजिक, नैतिक शालीनता और साक्षरता का अभाव है. अगर यह सही में निरक्षरता नहीं है, तो क्या है? इस ट्वीट को एल्विश ने रीट्वीट किया और इसपर लिखा, और फ्री में इतना पीआर भी करवा देते हैं.

नताशा और एल्विश क्या आएंगे किसी वीडियो में नजर

फिलहाल ये क्लियर नहीं हुआ है कि नताशा स्टेनकोविक और एल्विश यादव एक साथ किसी प्रोजेक्ट या वीडियो में काम कर रहे हैं या नहीं. जो वीडियो दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, उसमें दोनों समंदर किनारे दिख रहे थे. दोनों बीच साइड टहल रहे थे और अपनी आंखों से बातें कर रहे थे. नताशा ने रील के जरिए अपने नये गाने ‘तेरे करके’ को प्रमोट किया था. गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा का ये पहला प्रोजेक्ट था. इस सॉन्ग को लेकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट दिया था.

Also Read– MTV Roadies XX में गैंग लीडर बनकर सिस्टम फाड़ने आ गए हैं एल्विश यादव, इस दिन से शुरू होंगे ऑडिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >