VIDEO: एकता कपूर को बंदूक की नोंक पर गुंडों ने किया किडनैप! फिर आगे हुआ ये... जानें पूरा मामला

एकता कपूर जैसे ही अपने बालाजी ऑफिस से बाहर निकालती है, उन्हें पैपराजी घेर लेते है. एकता फोटोग्राफर्स को पोज देती रहती है तभी वहां कुछ नकाबपोश गुंडे आते है और उन्हें किडनैप करने की कोशिश करते है.

टीवी क्वीन एकता कपूर का शो लॉक अप (Lock Upp) 27 फरवरी से शुरू होने वाला है. शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट कर रही हैं. धीरे- धीरे शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो रहा है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एकता को कुछ गुंडों ने बंदूक की नोंक पर किडनैप कर लिया है. चलिए बताते है आपको पूरा मामला.

एकता कपूर जैसे ही अपने बालाजी ऑफिस से बाहर निकालती है, उन्हें पैपराजी घेर लेते है. एकता फोटोग्राफर्स को पोज देती रहती है तभी वहां कुछ नकाबपोश गुंडे आते है और उन्हें किडनैप करने की कोशिश करते है. उनके हाथ में बंदूक भी होता है और वो उन्हें कार में बैठने की धमकी देते है. एकता उन्हें देखकर डर जाती है और कार में बैठने लगती है.

https://www.instagram.com/p/CaPf3ToFUCb/

एकता कपूर हुई किडनैप?

एकता कपूर का ये वीडियो देखकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसा सचमुच में नहीं हुआ है और ये सिर्फ प्रैंक वीडियो लग रहा है. शायद एकता का शो लॉक अप आने वाला है और ऐसा उन्होंने शो के प्रमोशन के लिए किया है. इसपर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे है.

यूजर्स बोले- यह क्या है?

वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, लॉक अप प्रमोशन. एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी कॉमेडी हजम नहीं हुई. एक और यूजर ने लिखा, ‘यह क्या है? एक और यूजर ने लिखा, मस्त कॉमेडी है रे बाबा, अब ऐसे होगा लॉक अप का प्रमोशन. कई यूजर्स ने वीडियो को नकली बताया.

एकता कपूर के शो में ये कंटेस्टेंट

गौरतलब है कि एकता कपूर के शो लॉक अप को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. शो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें जमकर हंगामा देखने मिलने वाला है. अब तक दो कंटेस्टेंट का नाम का खुलासा हो चुका है, जिसमें निशा रावल और मुनव्वर फारूकी है. दोनों के प्रोमो वीडियो सामने आ गए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >