Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई रफ्तार में बनी हुई है.
आइए जानते हैं फिल्म की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है.

11वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी और करीब 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन बढ़कर 96.7 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. लगातार स्थिर कमाई की वजह से फिल्म अब तेजी से 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बड़ा आंकड़ा पार कर लेगी.

वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 11 दिनों के अंदर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 228.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस मजबूत कलेक्शन के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल कर ली है और लगातार आगे बढ़ रही है.

डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Day 1: ₹15.85 करोड़
  • Day 2: ₹11.05 करोड़
  • Day 3: ₹13.7 करोड़
  • Day 4: ₹13.85 करोड़
  • Day 5: ₹7.7 करोड़
  • Day 6: ₹6.5 करोड़
  • Day 7: ₹6.65 करोड़
  • Day 8: ₹6.65 करोड़
  • Day 9: ₹4.30 करोड़
  • Day 10: ₹5.10 करोड़
  • Day 11: ₹5.35 करोड़

Total (India Net): ₹96.7 करोड़

फिल्म की सफलता पर मोहनलाल का रिएक्शन

फिल्म की सफलता पर मोहनलाल ने दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत प्यार, मेहनत और भावना के साथ बनाई गई है और इसे दर्शकों से जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह उनके लिए बेहद खास है. मोहनलाल ने यह भी कहा कि लोगों के रिव्यू, भावनाएं और जुड़ाव उनके लिए सिर्फ आंकड़ों से ज्यादा मायने रखते हैं. उन्होंने सभी दर्शकों का आभार जताया जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया.

यह भी पढ़ें: क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? शेखर कपूर की बात ने बढ़ाई चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >