Dream Girl 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर राज शांडिल्य बोले- मस्ती और हंसी का वादा करती है सीक्वल

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और अन्नया पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म को लेकर कई अपडेट्स शेयर किए हैं.

Dream Girl 2 Update: साल 2019 में आई कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल लगभग सभी लोगों ने देखी होगी. आयुष्मान खुराना के जादुई अंदाज ने सभी को खूब हंसाया था. फिल्म ने अंत तक सभी दर्शकों को बांधकर रखा था. अब सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने बातचीत में फिल्म को लेकर अपडेट जारी की है.

ड्रीम गर्ल 2 को लेकर अपडेट

राज शांडिल्य ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि ”फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. “यह पहले वाले की तुलना में पूरी तरह से अलग कहानी है. हमारे पास ऑरिजनल फिल्म के एक या दो कैरेक्टर ही सीक्वल में हैं, लेकिन बाकी सब कुछ पूरी तरह से अलग है. ड्रीम गर्ल 2 दोगुनी मस्ती और हंसी का वादा करती है”. उन्होंने आगे कहा, ”फिल्म को एक लाइन में बयां करना मुश्किल है, क्योंकि इसमें बहुत सारे किरदार हैं. मैंने 2020-2021 में ड्रीम गर्ल 2 लिखना समाप्त कर दिया था, लेकिन सभी को साथ लाने में थोड़ा समय लगा. यह सीक्वल नहीं है, जहां कोई कहानी को आगे ले जाता है, ड्रीम गर्ल 2 फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है और पूरी तरह से अलग कहानी है”.

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी मचाएगी धमाल

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में होंगे. वहीं ऐसा पहली बार होगा, जब आयुष्मान और अनन्या किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं. इसको लेकर राज ने कहा कि ”हमारा उद्देश्य एक नई जोड़ी को पर्दे पर लाना था. आयुष्मान इससे पहले कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन यह जोड़ी पहले कभी एक्सप्लोर नहीं की गई. साथ ही, अनन्या ने इससे पहले कभी भी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है, और दोनों ऑनस्क्रीन काफी अच्छे दिख रहे हैं. आगरा और मुंबई में ड्रीम गर्ल 2 के लिए शूटिंग की है”.

Also Read: सोशल मीडिया पर अपने बेबी का चेहरा क्यों रिवील नहीं करते हैं सेलिब्रिटीज, जानें इसके पीछे की वजह
आयुष्मान संग राज की बॉन्डिंग

आयुष्मान खुराना संग अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए राज शांडिल्य ने कहा कि “जब आप एक अच्छी फिल्म पर काम करते हैं, तो आमतौर पर अभिनेता और निर्देशक एक मजबूत बंधन बनाते हैं. आयुष्मान हमेशा से डायरेक्टर और एक्टर दोनों ही रहे हैं. वास्तव में, हमारा बंधन इतना मजबूत हो गया है कि जब भी मैं कोई स्क्रिप्ट लिखता हूं, तो सबसे पहले उसे डिसक्स करता हूं. अगर वह नहीं कहते हैं, तो मैं इसे किसी और के पास ले जाता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >