टीवी की ‘Mrs भल्ला’ बनने वाली हैं मां, शादी के 10 साल बाद पहला बच्चा

Divyanka Tripathi Pregnancy: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द मां बनने वाली हैं. दावा किया जा रहा है कि वह प्रेग्नेंसी के छठे या सातवें महीने में हैं. शादी के करीब 10 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने को तैयार हैं. पढ़िए पूरी खबर…

Divyanka Tripathi Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की वजह से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. सिर्फ उनके किरदार ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती है. खासकर उनकी और उनके पति एक्टर विवेक दहिया की लव स्टोरी को लोग बेहद पसंद करते हैं. अब इस कपल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है.

जल्द माता-पिता बन सकते हैं दिव्यांका और विवेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. दिव्यांका अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी के छठे या सातवें महीने में हैं. हालांकि इस खबर की अभी तक कपल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि दिव्यांका जल्द ही इस खुशखबरी को लेकर ऑफिशियल ऐलान कर सकती हैं.

सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एक टीवी शो के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जुलाई 2016 में शादी कर ली. इस शादी में परिवार, दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के कई करीबी लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद से यह कपल टीवी के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माना जाता है.

यह भी पढे़ं: हनीमून एंजॉय कर रही वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान खान संग तस्वीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >