मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी, सामने आया गोदभराई का खूबसूरत वीडियो

Divyanka Tripathi Baby Shower Video: दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं. उनकी गोदभराई की रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पति विवेक दहिया का खास अंदाज और परिवार का प्यार देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं.

Divyanka Tripathi Baby Shower Video: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खास दौर को एंजॉय कर रही हैं. शादी के करीब 10 साल बाद वह मां बनने जा रही हैं. इस खुशखबरी से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी बेहद खुश हैं. हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म धूमधाम से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

धूमधाम से हुई गोदभराई की रस्म

वायरल वीडियो में दिव्यांका पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ग्रीन कलर का सूट और रेड फुलकारी दुपट्टा कैरी किया हुआ है. इस दौरान उनकी सास और बहन समेत पूरा परिवार मौजूद रहा. सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई की रस्म निभाई. दिव्यांका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है.

पति Vivek Dahiya ने लुटाया प्यार

एक वीडियो में Vivek Dahiya अपनी पत्नी दिव्यांका के साथ नजर आते हैं. वह बेहद प्यार से उनके बेबी बंप को किस करते हैं और आने वाले बच्चे के लिए भावुक बातें कहते हैं. इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री बेहद प्यारी लगती है, जिसे देखकर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं.

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. साल 2016 में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी.

जून में गूंज सकती है किलकारी

एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि उनकी ड्यू डेट जून के मध्य है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन होगा. फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लाइव शो में हुए हंगामे पर सुनंदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, फैन को लेकर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >