Disha Patani के चेहरे पर दिखा मच्छर काटने का निशान, बोलीं- जब ठीक आपके चेहरे के…

Disha Patani ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका कॉरेंटीन मूड दिखाई दे रहा था. इस वीडियो को जूम करके देखने से उनके चेहरे पर मच्छर के काटने का निशान दिखाई देगा.

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इस लॉकडाउन में दिशा अपने घर में परिवार के साथ आइसोलेट है. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनका कॉरेंटीन मूड दिखाई दे रहा था. इस वीडियो को जूम करके देखने से उनके चेहरे पर मच्छर के काटने का निशान दिखाई देगा.

Also Read: Koki Poochega सीरीज से कोरोना सर्वाइवर से Kartik Aaryan करेंगे बातचीत, फैलाएंगे लोगों के बीच जागरूकता

अब उन्होंने एक नया वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो दिखा रही हैं कि कैसे मच्छर ने उनके चेहरे के बीच में काट लिया है. दिशा का चेहरा और उनके एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि वो बेहद बुरी तरह बोर हो रही हैं और उन्हें टाइम पास के लिए ये सब करना पड़ रहा है.

वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, ‘जब मच्छर ठीक आपके चेहरे के बीचोंबीच काटता है.’ ये वीडियो दिशा के फैन पेज पर वायरल हो रहा है. इसमें लोग उन्हें क्यूट बता रहे हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है तो वहीं कई उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं.

इससे पहले दिशा की ने एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें वो घर पर भी काउगर्ल बूट्स, डेनिम्स और लेसी ब्रालेट में देखी जा सकती हैं. उनकी ये तसवीर फैंस को बहुत पसंद आई थी. वहीं, उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी डांसिंग वीडियो शेयर की थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म बागी 2 के दो साल पूरे होने की खुशी में टाइगर श्रॉफ संग शूटिंग की तसवीरें शेयर की थीं.

गौरतलब है कि दिशा पाटनी की हाल ही में फिल्म ‘मलंग’ हिट साबित हुई. इसमें वो आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ नजर आई थीं. जबकि उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वो सलमान खान के साथ राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो एकता कपूर की फिल्म कटीना में भी नजर आएंगी. इससे पहले वो सलमान खान के साथ ‘भारत’ फिल्म के गाने ‘‌स्लो मोशन में’ साथ नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >