Dipika Kakkar: ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ जूझ रही थी इस बीमारी से, मदद के लिए आगे आया था ये शख्स

दीपिका कक्कड़ अपने वीडियोज और तसवीरों को लेकर लाइमलाइट में रहती है. दीपिका टीवी जगत में जाना पहचाना नाम है. उन्होंने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक बीमारी थी और इस दौरान एक खास शख्स ने मदद की थी.

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ससुराल सिमर का सीरियल में नजर आई थी. इस सीरियल से उनकी पहचान घर-घर में हो गई. सिमर के उनके किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी. भले ही एक्ट्रेस इन दिनों किसी शो में नजर नहीं आती, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट से वो अपने फैंस को अपडेट देते रहती है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस पीसीओएस बीमारी से ग्रसित हो गई थी.

इस बीमारी से ग्रसित थी दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग के दौरान, इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें थायराइड और पीसीओएस था. एक्ट्रेस ने बताया था कि, मुझे पता नहीं कि ये पीसीओएस बीमारी मुझे कैसे हुआ. जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं तो हमें शूटिंग के लंबे घंटों का एहसास नहीं होता है. कब 12 घंटे 15 हो जाते पता ही नहीं चलता था. उस दौरान मेरी सास ने अहम भूमिका निभाई थी. मेरी मां पुणे में रहती हैं. इसलिए अम्मी ने सुनिश्चित किया कि मुझे हर दिन एक टिफिन मिले और मैं घर का खाना खाऊं.

दीपिका की इस शख्स ने की थी मदद

दीपिका कक्कड़ ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था, एक समय था जब मैं सिमर की शूटिंग कर रही था तो मेरा शरीर पूरी तरह से थक जाता था. वह हर दिन बिना मिस किए भोजन और चाय भिजवा देती थी. अम्मी और सबा सब संभाल लिया था. बता दें कि दीपिका अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एजॉय कर रही है.

Also Read: Saba Ibrahim: कितनी पढ़ी-लिखी है सबा इब्राहिम? दीपिका कक्कड़ की ननद के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे
कुछ समय पहले चर्चा में थी दीपिका

कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दीपिका एक शख्स पर नाराज हो गई थी. हुआ यूं था कि दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शामिल हुई थी. जब वो फंक्शन से बाहर आने लगी तो उनका पैर अचानक फिसल गया. पैर फिसलते ही उनके साथ चल रहे एक फैन ने उन्हें संभालने की कोशिश की. इसपर एक्ट्रेस नाराज हो गई और उस शख्स से उन्होंने कहा मैं ठीक हूं, मुझे टच मत करो. एक्ट्रेस के इस बर्ताव को देखकर यूजर्स ने उनपर नाराज हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >