Dipika kakar की ननद सबा इब्राहिम से क्यों खफा हुए उनके पति? बोले- ‘दगाबाज हो तुम…’

सबा इब्राबिम के पति खालिद नियाज उर्फ सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. सनी के इंस्टाग्राम पर 206K फॉलोअर्स है और वो सिर्फ 66 लोगों को फॉलो करते है. सनी ने इंस्टा पर 23 पोस्ट किए है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है.

Saba Ibrahim Video: शोएब इब्राहिम की बहन और पॉपुलर यूट्यूबर सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. आए दिन सबा यूट्यूब पर व्लॉग पोस्ट करती रहती है. उनके व्लॉग काफी पॉपुलर होते है और इसपर यूजर्स के खूब सारे कमेंट आते है. इन दिनों सबा अपने पति खालिद नियाज (सनी) के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है. लवबर्ड्स ने 6 नवंबर, 2023 को खूब धूमधाम से शादी किया था. एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी उसे दगाबाज कहते दिख रहे है.

सबा इब्राबिम के पति बोले- दगाबाज हो तुम…

सबा इब्राबिम के पति खालिद नियाज उर्फ सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. सनी के इंस्टाग्राम पर 206K फॉलोअर्स है और वो सिर्फ 66 लोगों को फॉलो करते है. सनी ने इंस्टा पर 23 पोस्ट किए है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ सबा नजर आ रही है. वीडियो में वो गाना गाते है- बड़े जख्म सीने पर खाए हुए हैं. दगाबाज हो तुम सितम ढाने वाले…ये सुनकर सबा कहती है अगले वीडियो में पूरा सॉन्ग गाना.

खालिद नियाज ने शेयर किया था ये वीडियो

खालिद नियाज ने 19 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया कर कैप्शन में लिखा था, ये कश्मीर है. वीडियो में उंचे-उचें बर्फ से ढके पहाड़, झरने दिख रहे है. झरने में सबा और सनी बैठे हुए नजर आए. इसपर यूजर्स ने खूब सारे कमेंट किए थे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है. एक यूजर ने लिखा, सबा आपका हर व्लॉग देखती हूं, आप मेरे कमेंट का जवाब क्यों नहीं देती. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे है. आपको किसी की नजर ना लगे.

सबा इब्राहिम ने खरीदा नया जमीन

16 जुलाई, 2023 को सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया था. वीडियो में वह अपने पति खालिद नियाज के साथ अपनी पहली जमीन खरीदने के लिए अपने ससुराल मौदहा जाती देखी थी. इसके अलावा, लवबर्ड्स को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताते देखा जा सकता है. वीडियो में वह जमीन खरीदने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते समय कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करती नजर आई थी. वीडियो में उन्होंने अपनी जमीन भी दिखाई थी. कपल ने शादी के बाद एक साथ अपनी पहली जमीन खरीदने पर खुशी व्यक्त की थी.

Also Read: Elvish Yadav: 25 साल के एल्विश यादव YouTube से हर महीने कितना कमाते हैं? जानकर हो जाएंगे हैरान

शोएब इब्राहिम और दीपिका हाल ही में बने है माता-पिता

पिछले महीने सबा इब्राहिम के भाई शोएब इब्राहिम और भाभी दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया. बच्चे के आने से पूरा परिवार काफी खुश है. 21 जून 2023 को सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर हर चीज के लिए भगवान को धन्यवाद दिया और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की. और उन्होंने अपने हर प्रशंसक और शुभचिंतकों को उनकी भाभी और भैया के लिए शुभकामनाओं और प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा था, “हर चीज़ के लिए अल्हम्दुलिल्लाह, दुआओं का शुक्रिया.”

दीपिका के बच्चे को मिले क्या गिफ्ट

गौरतलब है कि 21 जून, 2023 को शोएब इब्राहिम और दीपिका के बच्चे का जन्म हुआ. अभिनेता ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा था, अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारा बेटा आया है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें.” दीपिका और शोएब ने आधिकारिक तौर पर अपने व्लॉग में अपने बच्चे का नाम रिवील किया था. उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम रूहान इब्राहिम रखा है. एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो रूहान को काफी महंगे-महंगे गिफ्ट मिले, जिसमें गोल्ड की एक चेन डिजाइनर ड्रेस, एक्सपेंसिव झूला, बेबी स्ट्रॉलर, गोल्ड रिंग जैसे महंगे तोहफे मिले थे.

Also Read: Gadar को लेकर सनी देओल का छलका दर्द, सालों बाद बोले- जब फिल्म रिलीज हुई थी तब…

सबा इब्राहिम और खालिद नियाज की शादी

सबा इब्राहिम और खालिद नियाज 6 नवंबर, 2023 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. कुछ महीने पहले उनका मिसकैरज हो गया था. उनके इस मुश्किल वक्त में पूरा इब्राहिम परिवार और उनके पति सनी उनकाे साथ थे. व्लॉग में खालिद ने बताया कि सबा आसानी से डर जाती है. हालांकि, सबा ने बहुत ताकत दिखाई और पूरी अबॉर्शन के दौरान रोई नहीं. व्लॉग में उन्होंने कहा था, जैसा सोचा था वो नहीं हुआ, लेकिन जैसा की सब कहते है अल्लाह की मर्जी में हमें हमेशा खुश रहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >