अमिताभ बच्चन-रेखा की लवस्टोरी को टीवी पर दिखा सकते हैं दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, जानें डिटेल्स

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन-दिनों अपने बेटे रुहान के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं. हालांकि फैंस कपल को टीवी पर वापस देखना चाहते हैं. अब टीवी निर्माता संदीप सिकंद ने खुलासा किया है कि एक सीरियल में वह दोनों स्टार्स को साथ कास्ट करना चाहते हैं.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल में से एक है. दोनों ससुराल सिमर का सीरियल में पहली बार एक साथ नजर आए थे. ऑनस्क्रीन स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. जिसके बाद में दोनों को शो के सेट पर ही प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली. इन-दिनों ये कपल अपने बेटे रुहान के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहा है. जहां शोएब झलक दिखला जा में दिखाई दिए थे. वहीं दीपिका ने फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लिया है और वह सिर्फ अपने बेटे का ध्यान रख रही हैं. हालांकि फैंस कपल को एक साथ छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. अब लगता है कि उनकी ये इच्छा पूरी होने वाली है.

इस सीरियल में दीपिका और शोएब आ सकते हैं नजर

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता संदीप सिकंद ने टेली मसाला संग बात करते हुए कहा कि वह अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर फिल्म सिलसिला का टीवी रीमेक बनाना चाहते हैं, जिसमें वह दीपिका और शोएब को कास्ट करना चाहते हैं. संदीप ने कहा कि वह एक्टर्स के इर्द-गिर्द घूमते हुए एक कहानी बनाना चाहते हैं और उनकी जबरदस्त ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री सभी को दिखाना चाहेंगे.

Also Read- दीपिका कक्कड़ को ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को फिर शोएब इब्राहिम ने सुनाई खरी-खोटी, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

Also Read- Bigg Boss: दीपिका कक्कड़ से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, जानें आजकल क्या कर रहे शो के पिछले सीजन्स के विजेता

Also Read- Dipika Kakar: कुछ ऐसा दिखता है दीपिका कक्कड़ का बेटा रुहान, बेबी की क्यूट फोटोज देख फैंस बोले- बुआ सबा से…

संदीप पहले भी दीपिका संग कर चुके हैं काम

संदीप ने दीपिका कक्कड़ के साथ अपने पिछले शो ‘कहां हम कहां तुम में’ काम किया है, जिसमें करण वी ग्रोवर मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे थे. फैंस क्यास लगा रहे हैं कि संदीप के इस ऑफर के बाद दीपिका और शोएब टीवी स्क्रीन पर वापसी कर सकते हैं. हालांकि स्टार्स की ओर से अभी तक कुछ भी कहा नहीं गया है.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बारे में

दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के बाद पॉपुलर हो गई थी. उन्हें आखिरी बार 2019 के ‘कहां हम कहां तुम’ में देखा गया था. दूसरी ओर, शोएब इब्राहिम ने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ से अपने करियर की शुरुआत की. वे ‘कोई लौट के आया है’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं. अभिनेता को आखिरी बार डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में देखा गया था जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहे थे.

Also Read- झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी हारने पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतने पास आकर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >