Dipika Kakar: बेटे के जन्म से पहले काफी डर गई थी दीपिका कक्कड़, बोली- बेबी से बात करने…

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बेटे की मां बन चुकी हैं. हालांकि फैंस के मन में ये ख्याल था कि एक्ट्रेस ने अभी तक बेबी को लेकर कोई अपडेट क्यों नहीं दी है. जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उस रात से लेकर अब तक उनके साथ क्या-क्या हुआ.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते 21 जून को मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. बेबी की वजह से अभी भी एक्ट्रेस अस्पताल में ही भर्ती है. अब न्यूली मॉम पहली बार यूट्यूब ब्लॉग पर नजर आई हैं. वीडियो में उन्होंने उस रात को याद किया, जब उनकी समय से पहले डिलीवरी हुई थी. एक्ट्रेस ने कहा, अस्पताल से मैं तो डिस्चार्ज ले सकती हूं, लेकिन बेबी को अभी एनआईसीयू में रहना पड़ेगा, तो उसकी केयर के लिए यहां मौजूद हूं. क्योंकि अस्पतला से घर की दूरी ज्यादा है और दिन में बार-बार आना संभव नहीं है. प्रार्थना कर रही हूं कि छोटू जल्द ही ठीक होकर मेरे पास आए और हम साथ में घर जाएं.

दीपिका ने बेटे को लेकर कही ये बात

दीपिका कक्कड़ ने कहा, ईद के दिन मुझे मेरी सबसे अच्छी ईदी मिली. डॉक्टर ने ‘कंगारू टच’ शुरू करने की सलाह दी. जिसमें अब मैं अपने बेबी को पास में रख सकती हूं, मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती. जब मैंने उन्हें अपने पास रखा, तो वह सो रहा था, कुछ इशारे कर रहा था, यह बहुत जबरदस्त था. मैं अपनी मम्मी बनने के पल को खूब ज्यादा एंजॉय कर रही हूं.

दीपिका ने ये भी बताया कि क्यों हुई प्रीमैच्योर डिलीवरी

उन्होंने कहा, शोएब के जन्मदिन के बाद हम घर में ही थे. अचानक मेरा वॉटर बैग टूट गया और थोड़ी रेडनेस भी थी. जिसके बाद पेट में दर्द शुरू हो गई. मैंने इसे पहली बार महसूस किया. शोएब आये और मैं अपना अनुभव साझा कर रही थी कि ऐसा दोबारा हुआ. हमदोनों काफी डर गये, जिसके बाद डॉक्ट्स के पास निकले. उन्होंने कहा कि डिलीवरी करना होगा. जब मैं कार में बैठी, तो लगातार बेबी से बात कर रही थी. उन्हें कोई हरकत करने के लिए कह रही थी. जिसके बाद वह थोड़ा हिला और मुझे अच्छा महसूस हुआ. फिर मैंने खुद को संभाला और सभी ने मुझसे कहा था कि डिलीवरी के दौरान घबराना नहीं चाहिए. बच्चे की हार्ट बीट भी सही चल रही थी. जिसके बाद मैंने खुशी-खुशी डिलीवरी करवाई.

Also Read: Shoaib Ibrahim ने बेटे के नाम का किया खुलासा, बताया कब दीपिका कक्कड़ और छोटू बेबी को ले जाएंगे घर, VIDEO
बेटे को पाकर काफी खुश हूं

दीपिका ने बताया कि जब डॉक्टर्स ने उनसे पूछा कि क्या लगता है बेटा है या बेटी. एक्ट्रेस ने कहा कि फील हो रहा है कि बेटा ही होगा. जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि ये बेबी बॉय है. उन्होंने कहा, ”दीपि वह बहुत क्यूट हैं.” उन्होंने तस्वीरें खींचीं और फिर डॉक्टर ने बेबी को कवर में लपेटकर मुझे दे दिया. हर पल अनमोल था. दीपिका ने कहा कि वह समय काफी कठिन था. शोएब बहुत परेशान हो गये थे. लेकिन उन सभी महिलाओं को सलाम, जो इस तरह के दर्द से गुजरती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >