Dipika Kakar के फैंस के लिए खुशखबरी, सामने ये बड़ी बात, शोएब इब्राहिम बोले- आज हमारे बेटे को…

शोएब इब्राहिम अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी जिंदगी और शूटिंग को लेकर अपडेट देते रहते है. इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने बेबी बॉय को कुछ समय पहले जन्म दिया है.

टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले महीने ही माता-पिता बने हैं. शोएब और दीपिका का ये बच्चा प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन मां और बच्चा दोनों ठीक है. एक्टर लगातार अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में फैंस को अपडेट दे रहे है. अब अजूनी एक्टर ने आखिरकार एक अच्छी खबर शेयर की. शोएब ने खुलासा किया कि उनका बच्चा एनआईसीयू से बाहर है.

शोएब इब्राहिम बोले- हमारा बच्चा अच्छा कर रहा है

शोएब इब्राहिम अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी जिंदगी और शूटिंग को लेकर अपडेट देते रहते है. इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. एक्टर ने गुडन्यूज अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर कर लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह. आज हमारे बेटे को एनआईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. बस अब कुछ दिन और अस्पताल में निगरानी के लिए. इंशाअल्लाह जल्दी हम घर आएंगे. हमारा बच्चा अच्छा कर रहा है. आप सब का दिल से बहुत बहुत शुक्रिया इतनी दुआओं के लिए. बस इसी तरह आगे भी दुआओं में शामिल रखिएगा.”

दीपिका के डिलीवरी के दो दिन बाद ही शूटिंग पर लौटे थे शोएब

दीपिका कक्कड़ के डिलीवरी के दो दिन बाद ही शोएब इब्राहिम अपने शो अजूनी के सेट पर लौट गए थे, जहां पर उनका खूब शानदार तरीके से स्वागत किया गया. सेट पर उनका बर्थडे और उनके पिता बनने का जश्न मनाया गया. इस बीच ईटाइम्स टीवी से बातचीत में एक्टर ने कहा आप लोग जानते हैं कि दीपिका और मेरा एक बच्चा हुआ है. लेकिन मैं इससे ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा. यह समय से पहले पैदा हुआ बच्चा है और इनक्यूबेटर में है. इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सभी बच्चे के लिए प्रार्थना करें.

Also Read: Dipika Kakar के पहले पति का क्या है नाम? क्यों टूटा था दोनों का रिश्ता, देखें तसवीर

शोएब इब्राहिम सीरीयल अजूनी में कर रहे काम

शोएब इब्राहिम इन दिनों सीरीयल अजूनी में नजर आ रहे है. इसमें वो राजवीर का किरदार निभा रहा है. शो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. ब्लॉग में उन्होंने बताया था कि वो वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ समय बिताने के लिए ‘अजूनी’ छोड़ने की योजना बना रहा थे. हालांकि अब ऐसा नहीं है और वो शो के साथ बने रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >