Dilip Joshi Exit Rumours From Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस उस समय परेशान हो गए, जब सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी जल्द ही शो छोड़ने वाले हैं. कई पोस्ट में दावा किया गया कि करीब 18 साल से शो का हिस्सा रहे दिलीप अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, अब खुद दिलीप जोशी ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
Dilip Joshi On Fake News: दिलीप जोशी ने झूठी खबरों पर जताया गुस्सा
दिलीप जोशी ने मीडिया से बात करते हुए उन लोगों क्लास लगाई जो बिना सोचे-समझे ऐसी झूठी खबरें फैलाते हैं. उन्होंने कहा, "कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया सिर्फ पैसे कमाने का जरिया बन गया है. ज्यादा व्यूज पाने और लोगों का ध्यान खींचने के लिए ये लोग कुछ भी मनगढ़ंत कहानियां लिख देते हैं." दिलीप जोशी ने इस बात पर भी दुख जताया कि बड़ी-बड़ी मीडिया कंपनियां भी बिना सच जाने या बिना उनसे बात किए इन खबरों को अपने चैनल और वेबसाइट पर चला देती हैं, जो कि बिल्कुल गलत है.
Dilip Joshi Request To Media: एक्टर की मीडिया से खास अपील
दिलीप जोशी ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर छोटे-मोटे पेजों को तो नहीं रोक सकते, लेकिन जो बड़े और सम्मानित मीडिया घराने हैं, उन्हें ऐसी कोई भी खबर छापने से पहले एक बार शो के प्रोड्यूसर या खुद कलाकार से बात करके सच जान लेना चाहिए. दिलीप जोशी के इस बयान के बाद अब उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और यह साफ हो गया है कि जेठालाल गोकुलधाम सोसाइटी में ही रहेंगे.
Ambika Ranjankar Rumours: कोमल भाभी को लेकर भी उड़ी थी अफवाह
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कलाकारों के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. कुछ महीने पहले शो में 'कोमल हाथी' का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर को लेकर भी ऐसी ही अफवाह उड़ी थी. वह कुछ एपिसोड में नजर नहीं आई थीं, तो लोगों ने मान लिया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. तब अंबिका ने खुद सामने आकर सफाई दी थी कि उन्होंने निजी कारणों से कुछ समय के लिए छुट्टी ली थी और वह शो का हिस्सा बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: बिल्कुल शोले जैसी फीलिंग देता है... बाघा ने बताया क्यों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है सबसे अलग
ये भी पढ़ें: TMKOC के जेठालाल का जब बबिता जी पर फूटा गुस्सा, बोले- फालतू का एटीट्यूड…
