16वें दिन ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 12 लाख पर सिमटी उस्ताद भगत सिंह

Dhurandhar2 Vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day16: 19 मार्च को एक साथ रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जहां एक फिल्म रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी फिल्म सिनेमाघरों से बाहर हो रही है.

Dhurandhar2 Vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day16: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिलीज के 16वें दिन भी जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जहां ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई है. आइए आपको बताते हैं दोनों फिल्म की कमाई की डिटेल्स.

16वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई

‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कमाई कर रही है. Sacnilk की रपोर्ट के अनुसार 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. वहीं गुरुवार यानी डे 15 को फिल्म ने 18.30 करोड़ कमाए थे, यानी डे 15 के मुताबिक आज कमाई में बड़ी उछाल आई है. देश भर के करीब 13,330 शोज में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 959.37 करोड़ रुपये हो गया है, जो 1000 करोड़ के बेहद करीब है. विदेश से फिल्म ने 5 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे विदेशी बाजार में कुल कमाई 375 करोड़ हो गई है. अगर दुनिया भर की कुल कमाई की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ अब 1523.58 करोड़ रुपये के कलेक्शन तक पहुंच गई है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का डे 16 को कलेक्शन जानें

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फीका पड़ गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 16वें दिन फिल्म की हालत इतनी खराब हो गई कि इसने भरात में सिर्फ 12 लाख रुपये की ही कमाई की है. 16 दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 71.53 करोड़ तक ही पहुंच पाया है, जबकि दुनिया भर की कुल कमाई (विदेशी मार्केट मिलाकर) 95.86 करोड़ रुपये रही है. दर्शकों की कमी की वजह से अब सिनेमाघरों से इस फिल्म को हटाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Day 16: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार, दंगल- बाहुबली 2 को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >