Dhurandhar Records: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, देखें पूरी लिस्ट

Dhurandhar OTT: 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। रणवीर सिंह की इस रिकॉर्डतोड़ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार एंट्री ली है. जानिए धुरंधर ने कौन-कौन से रिकॉर्ड ब्रेक किये हैं. पढे़ं पूरी लिस्ट…

Dhurandhar Records: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओटीटी पर भी एंट्री मार ली है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म आखिरकार 30 जनवरी की आधी रात को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म का फैंस लंबे वक्त से डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे. जो लोग किसी वजह से थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, उनके लिए अब खुशखबरी है.

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जो इतिहास रचा है, वह 2025-26 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में इसे शामिल करता है. फिल्म ने कमाई के मामले में एक-दो नहीं, बल्कि 11 से ज्यादा बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

भारत में बने बड़े रिकॉर्ड

  • भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म – ₹890 करोड़ ग्रॉस
  • 800 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली इकलौती बॉलीवुड फिल्म
  • हिंदी वर्जन में ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ा
  • लगातार 28 दिनों तक ₹10 करोड़+ नेट कलेक्शन, ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

  • वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म (दंगल के बाद)
  • RRR (₹1387 करोड़) को पीछे छोड़ा
  • सिर्फ हिंदी में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई – ₹1167 करोड़+
  • ‘जवान’ और ‘पुष्पा 2 (हिंदी)’ को पछाड़ा
  • वर्ल्डवाइड चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
  • ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद यह मुकाम

स्टार और डायरेक्टर के रिकॉर्ड

  • रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
  • आदित्य धर की अब तक की सबसे सफल डायरेक्टोरियल
  • A-रेटेड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई
  • दूसरे वीकेंड पर हिंदी सिनेमा का नया रिकॉर्ड
  • बुकमायशो पर 13 मिलियन+ टिकट्स बिके
  • नॉर्थ अमेरिका में टॉप 3 फिल्मों में शामिल

यह भी पढे़ं: Ranveer Singh FIR: बुरे फंसे रणवीर सिंह, मिमिक्री करना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

यहां देखें धुरंधर का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >