रणवीर सिंह से भिड़ेंगे पवन कल्याण, 19 मार्च को रिलीज होगी उस्ताद भगत सिंह मूवी

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म का धुरंधर 2 से क्लैश होने वाला है. जानिए फिल्म धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर कितनी टक्कर दे सकती है?

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है. हाल ही में द राजा साब और मैन शंकर वार प्रसाद गारु जैसी फिल्मों के बाद अब एक और बड़ी रिलीज चर्चा में है. हम बात कर रहे हैं उस्ताद भगत सिंह की, जिसमें टॉलीवुड सुपरस्टार पवन कल्याण लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश धुरंधर 2 से होने वाला है.

रिलीज से पहले फिल्म की चर्चा तेज

फिल्म को लेकर फैंस में ठीक-ठाक एक्साइटमेंट देखने को मिल ठीक-ठाक है, लेकिन उतना ज्यादा नहीं जितना पवन कल्याण के दूसरे प्रोजेक्ट दे कॉल हिम ओजी को लेकर देखने को मिला था. फिल्म के गाने भी अभी तक चार्टबस्टर नहीं बन पाए हैं और ट्रेलर को भी दर्शकों से बहुत खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है. एक वजह यह भी मानी जा रही है कि यह फिल्म थेरी की रीमेक है. कोविड के बाद से रीमेक फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज के साथ धुरंधर 2 से होने वाला क्लैश भी इसके कलेक्शन को अफेक्ट कर सकता है. 

प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस ठीक-ठाक रहा है. इस तरह तेलुगु राज्यों में फिल्म का कुल थिएट्रिकल बिजनेस करीब 106 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके अलावा बाकी भारत में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स लगभग 8.5 करोड़ रुपये में बिके हैं. वहीं ओवरसीज मार्केट में यह करीब 12.5 करोड़ रुपये में बेची गई है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस करीब 127 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर

यह भी पढे़ं: जून 2026 में आएगी फिल्मों की बाढ़, टॉक्सिक से लेकर वेलकम टू द जंगल तक, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >