धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह ने खुद किया अनाउंस

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर अब जल्द रिलीज होने वाला है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर तारीख और समय का ऐलान कर दिया है. जानिए कब रिलीज होगा धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर?

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन उससे पहले दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर पर टिकी हुई है. कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही थीं. काफी लोगों को उम्मीद थी कि ट्रेलर होली से पहले रिलीज कर दिया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि 6 मार्च को ट्रेलर सामने आ सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फैंस को एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा.

रणवीर सिंह ने किया अनाउंस

दरअसल, मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए ट्रेलर की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है. पोस्टर के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर शनिवार यानी 7 मार्च को सुबह ठीक 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. रिलीज किये गये पोस्टर में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. वह हाथ में गन लिए बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनका किरदार ‘हमजा’ काफी दमदार बताया जा रहा है. इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाओ.”

टल गयी टॉक्सिक की रिलीज डेट

पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है. लोग अब ट्रेलर देखने का इंतजार कर रहे हैं और फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है. पहले माना जा रहा था कि यश की फिल्म टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ एक ही दिन रिलीज होंगी. लेकिन अब यह क्लैश टल गया है.

4 जून को सिनेमाघरों में आएगी टॉक्सिक

यश ने हाल ही में घोषणा की कि उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब यह फिल्म 19 मार्च की जगह 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से रिलीज डेट बदली गई है. बताया जा रहा है कि डायरेक्टर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर बनाई गई है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

यह भी पढे़ं: ‘तबाही’ लेकर आया यश का टॉक्सिक, 19 मार्च को सिनेमाघरों में मचाएगा धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >