धुरंधर 2 ने शाह रूख खान की फिल्म को चटाई धूल, साउथ में भी रणवीर का जलवा

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. खासकर केरल में इस फिल्म का क्रेज जबरदस्त देखने को मिल रहा है. यहां तक की इसने शाह रूख खान के मूवी जवान को भी पीछे छोड़ दिया है. जानिए पूरी डिटेल…

Dhurandhar 2 Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा जलवा है, तो वो है ‘धुरंधर 2’. रिलीज के बाद से ही फिल्म ने ऐसा धमाका किया है कि हर जगह सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई शुरू कर दी है. सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

केरल में मिल रहा जबरदस्त प्यार

फिल्म को सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही नहीं, बल्कि साउथ इंडिया में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर केरल में ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है. खबर लिखे जाने तक यहां इस फिल्म ने करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अब तक का सबसे ज्यादा है. इससे पहले शाह रूख खान की फिल्म जवान 13.4 करोड़ रुपये के साथ केरल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी, लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ ने उसे पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े

फिल्म की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह ‘पुष्पा 2’ के बाद सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. अगर कुल कमाई की बात करें, तो भारत में फिल्म 715 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब फिल्म की नजर जवान के 1160 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर है. जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, उससे लगता है कि यह रिकॉर्ड भी ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है.

धुरंधर 2 का ट्रेलर यहां देखें

यह भी पढ़ें: एक्टर वरुण धवन की बेटी को थी ये गंभीर बीमारी, चलने में होती थी दिक्कत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >