धुरंधर 2 में काम करने के लिए इस एक्टर ने मुंडवाया सिर, महीनों तक दिए ऑडिशन

Dhurandhar 2: एक्टर बिमल ओबेरॉय ने ‘धुरंधर 2’ में रोल पाने के लिए महीनों तक ऑडिशन दिए और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसमें उन्हें रोल पाने के लिए सिर तक मुंडवाने पड़े थे. उन्होंने रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा है?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों हर तरफ छाई हुई है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है और साथ ही इसकी स्टारकास्ट भी लोगों का दिल जीत रही है. फिल्म में शिरानी का किरदार निभाने वाले बिमल ओबेरॉय को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में बिमल ने बताया कि उन्हें ये दमदार रोल आखिर मिला कैसे.

आसान नहीं था धुरंधर में रोल पाना

बिमल ने खुलासा किया कि ‘धुरंधर 2’ में एंट्री पाना आसान नहीं था. उन्होंने इस रोल के लिए महीनों तक बार-बार ऑडिशन दिए. फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका था और मेकर्स शिरानी के किरदार के लिए सही चेहरे की तलाश में थे. बिमल ने कई बार टेस्ट दिए, हर बार फीडबैक मिला और फिर से बुलाया गया यानी लंबा इंतजार और मेहनत के बाद उन्हें ये मौका मिला.

बिमल ने झोंक दी पूरी ताकत

एक्टर ने बताया कि रोल के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल दिया. आदित्य धर से मिलने के बाद उन्हें असली दाढ़ी बढ़ाने और सिर मुंडवाने को कहा गया, जिसे उन्होंने बिना सोचे मान लिया. बिमल के मुताबिक, ये उनके करियर का बड़ा ब्रेक था, इसलिए उन्होंने पूरी मेहनत झोंक दी. वहीं रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव भी उन्होंने शेयर किया. बिमल ने कहा कि रणवीर सेट पर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहते थे और हर सीन को परफेक्ट बनाने में लगे रहते थे. उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर ने शूटिंग के दौरान एक सीन से पहले उनसे इमोशनल बातचीत की, जिससे दोनों के बीच की झिझक खत्म हुई.

दुनियाभर में की 1300 करोड़ से अधिक की कमाई

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अब तक भारत में 846 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 1300 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है, जो इसके क्रेज को साफ दिखाता है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 का ये गाना एक ही दिन में लिख कर हुआ रिकॉर्ड, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >