Dhruv Rathee On Dhurandhar: ‘1 वीडियो से बर्बाद कर दूंगा 300 करोड़ी प्रोपेगैंडा फिल्म’, ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर’ को दी चुनौती

Dhruv Rathee On Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर एक बार फिर विवादों में घिर गई है. यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इसे प्रोपोगैंडा बताते हुए वीडियो जारी किया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई. बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म को लेकर राय बंटी नजर आ रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Dhruv Rathee On Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर एक बार फिर विवादों में फंसती नजर आ रही है. रिलीज से पहले ही इस स्पाई एक्शन फिल्म को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था और अब रिलीज के बाद भी हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले जहां फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, वहीं अब ये दूसरे कारणों से सुर्खियों में आ गई है. इस बार विवाद की वजह बने हैं मशहूर यूट्यूबर और पॉलिटिकल कमेंटेटर ध्रुव राठी. ध्रुव राठी ने धुरंधर को प्रोपोगैंडा फिल्म बताते हुए सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने दावा किया कि सिर्फ एक वीडियो इस फिल्म की पूरी इमेज खराब कर सकता है.

धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई कर रही है. भारत में ये फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. इसी बीच ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने लिखा कि 300 करोड़ की एक प्रोपोगैंडा फिल्म को बर्बाद करने के लिए सिर्फ एक वीडियो काफी है और उन्होंने इसकी गारंटी भी दी. साथ ही बताया कि उनका वीडियो उसी रात रिलीज होगा.

ये पहली बार नहीं है जब ध्रुव राठी ने आदित्य धर और धुरंधर को लेकर नाराजगी जताई हो. ट्रेलर रिलीज के वक्त भी उन्होंने फिल्म में दिखाए गए हिंसक सीन्स पर सवाल उठाए थे. ध्रुव राठी ने तब कहा था कि ट्रेलर में दिखाई गई हिंसा बेहद खतरनाक है और ये यंग जेनरेशन पर गलत असर डाल सकती है. तभी से धुरंधर को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है.

ALSO READ: Viral Boy Le Beta: “कृष का सुनेगा गाना” कहकर वायरल हुआ लड़का, इंस्टा पर आई इसके रिल्स की बाढ़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >