Devoleena Bhattacharjee: कौन है गोपी बहू के पति Shahnawaz Sheikh, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे

Devoleena Bhattacharjee-Shahnawaz Sheikh Wedding: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या ने अचानक शादी करके फैंस को चौंका दिया. फैंस को लगता था कि देवोलीना और एक्टर विशाल सिंह शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. चलिए आपको बताते है देवो के पति के बारे में.

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या ने शादी के दिन तक फैंस के बीच अपने पति को लेकर सस्पेंस बनाकर रखा था. उनके चाहने वालों को लग रहा था कि एक्ट्रेस ने एक्टर विशाल सिंह से शादी की है. लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने अपने पति का चेहरा सबको दिखा दिया है.

गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्या ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की. देवोलीना ने शादी की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, हां, शोनू, चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता. आप मेरे दर्द और प्रार्थनाओं का जवाब हैं. आई लव यू शोनू. उनके पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर यूजर्स हर कोई कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है.

शादी के लिए देवोलीना ने रेड साड़ी के साथ उन्होंने सोलह श्रृंगार किया किया था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत दिखी. शहनवाज सूट-बूट में काफी स्मार्ट लगे. उनकी शादी में उनके परिवार औऱ क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए.

इंडिया टुडे के मुताबिक, देवोलीना की मुलाकात शानवाज से उनके घर के पास उनके जिम में हुई. जब उनका एक्सीडेंट हुआ तो शानवाज ने फिजियोथेरेपी में उनकी मदद की. उन्होंने बिग बॉस के सफर के दौरान भी देवोलीना का साथ दिया था. दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

शहनवाज एक फिटनेस ट्रेनर है और वो कई सेलेब्स को ट्रेनिंग देते है. शहनवाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नहीं है. इंस्टाग्राम पर उनके 998 फॉलोअर्स है वो 295 लोगों को फॉलो करते है. उन्होंने सिर्फ 15 पोस्ट किए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >