“खुद को मारने की कोशिश की…”, इंस्टा LIVE में दीक्षा गुलाटी ने BF पर लगाए गंभीर आरोप

Deeksha Gulati Allegation: इंस्टाग्राम लाइव में दीक्षा गुलाटी के आरोपों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. बॉयफ्रेंड उदित राजपूत पर चीटिंग के दावों के बाद परफेक्ट दिखने वाला कपल विवादों में घिर गया है. जानिए दीक्षा ने क्या कहा है?

Deeksha Gulati Allegation: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों दीक्षा गुलाटी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. वजह बना है उनका एक इमोशनल इंस्टाग्राम लाइव, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और फेलो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उदित राजपूत पर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए. दीक्षा और उदित को लोग लंबे समय से एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर कपल के तौर पर जानते थे. दोनों अक्सर साथ में वीडियो, रील्स और पोस्ट शेयर करते थे, लेकिन एक लाइव वीडियो ने उनकी परफेक्ट दिखने वाली इस इमेज को पूरी तरह हिला दिया है.

दीक्षा का यह लाइव देखते ही देखते वायरल हो गया. इंस्टाग्राम से शुरू हुआ यह मामला अब सोशल मीडिया साइट्स तक पहुंच चुका है. जहां बड़ी संख्या में लोग दीक्षा के समर्थन में नजर आ रहे हैं.

अपने माता-पिता से भी मिलवा चुकी थीं दीक्षा

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दीक्षा बेहद भावुक दिखीं. आंखों में आंसू और आवाज में दर्द साफ महसूस किया जा सकता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उदित उनसे रिलेशनशिप में रहते हुए किसी दूसरी लड़की से जुड़े हुए थे. इतना ही नहीं, दीक्षा का कहना था कि उदित ने उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी और फेम का भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया. लाइव के दौरान दीक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई संवेदनशील किस्से भी साझा किए. उन्होंने बताया कि वह उदित को अपने माता-पिता से मिलवा चुकी थीं और शादी को लेकर बातचीत भी हो चुकी थी. दीक्षा ने एक पल याद करते हुए बताया कि उनके पिता ने उनसे सीधे पूछा था कि क्या वह उदित से शादी करना चाहती हैं, और उस वक्त उन्होंने पूरे भरोसे के साथ “हां” कहा था. उनके मुताबिक, जब वह इस रिश्ते में पूरी तरह से जुड़ चुकी थीं, तभी उन्हें धोखे का एहसास हुआ.

खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश

लाइव का सबसे चौंकाने वाला बयान तब आया, जब दीक्षा ने कहा कि उन्होंने उदित के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश तक की थी. उन्होंने बताया कि रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने हर हद पार की, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ इस्तेमाल किए जाने और भावनात्मक रूप से टूटने का दर्द मिला. दीक्षा का यह भी कहना था कि उदित जैसे लोग महिलाओं का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं, जिस पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई.

एक दूसरे को इंस्टा पर किया अनफॉलो

लाइव के दौरान बैकग्राउंड में बार-बार किसी के वीडियो बंद करने की आवाजें भी सुनाई देती रहीं, जिससे लोगों का शक और गहरा गया. कुछ ही समय बाद दीक्षा और उदित का एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना भी सामने आया, जिसने इस मामले को और हवा दे दी है. दीक्षा गुलाटी एक जानी-पहचानी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें फैशन, डांस रील्स और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जाना जाता है. वहीं उदित राजपूत अपने कॉमेडी वीडियो और ओमेगल चैट कंटेंट से फेमस हैं. दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती थी, इसलिए इस अचानक हुए विवाद ने उनके फॉलोअर्स को चौंका दिया है.

यह भी पढ़ें: Yamini Malhotra Look: बिग बॉस फेम यामिनी मल्होत्रा की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, सूट-सलवार में कातिलाना अंदाज वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >