फिल्म 'डकैत' ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़, जानें पूरी डिटेल

Dacoit box office collection day 10: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा है. हालांकि, दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में हल्की उछाल देखने को मिली है.

Dacoit box office collection day 10: फिल्म डकैत 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. अब वीकेंड होने के वजह से ‘डकैत’ की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली ही, जो वीकडे के मुकाबले ज्यादा कमाई है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में करीब 1.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं शनिवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ कमाए थे, जिसके मुकाबले रविवार को 5.6 प्रतिशत की थोड़ी सी बढ़त दर्ज की गई. अगर पिछले 10 दिनों की कुल कमाई देखें, तो भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 31.92 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है. भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 37.14 करोड़ रुपये हुई है.

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है. वहां से फिल्म ने अब तक कुल 13.10 करोड़ रुपये जुटाए हैं. भारत और विदेशों की कुल कमाई को मिला लिया जाए, तो 10 दिनों के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 50.24 करोड़ रुपये हुआ है.

फिल्म से जुड़ी जानकारी

इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन शनेल देव ने किया है. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के साथ अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार छोटे-बड़े रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘डकैत’ की कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो कभी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. यह कहानी अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की है, जो फिल्म में एक्स लवर बने हैं. सालों तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद, किस्मत उन्हें दोबारा एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है जहां से उनके लिए पीछे मुड़ना मुश्किल है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये दोनों एक साथ किसी खतरनाक मिशन या डकैती का हिस्सा बनते हैं.

यह भी पढ़ें: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण नहीं लेंगी ब्रेक, जारी रखेंगी फिल्मों की शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >