फ्लाइट में 2 साल के इस छोटे बच्चे ने किया कुछ ऐसा, लोग हुए उसके दीवाने, तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फ्लाइट में ऐसा कुछ करता है, जिसके दीवाने वहां मौजूद लोग हो जाते हैं. चलिए आपको बताते है कि उस बच्चे ने क्या किया.

VIRAL VIDEO: बच्चों के क्यूटनेस के तो सब दीवाने हैं, लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो अपनी उम्र से ज्यादा समझदार हरकतें करते है. ऐसे ही एक प्यारे से बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जो फ्लाइट में बैठे हर इंसान से जा कर हाथ मिला रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी इस बच्चे के फैन हो जाएंगे.

इस छोटे बच्चे का वीडियो हो रहा वायरल

कहते हैं कि बच्चे वही सीखते हैं, जो उन्हें उनके माता पिता सीखाते हैं. माता पिता जैसे रंग में अपने बच्चे को ढालते हैं बच्चे उसी रंग में ढल जाते हैं. आश्चर्य की बात तो ये है की कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो कम उम्र में अपनी उम्र से ज्यादा समझदारी दिखाते हैं और ऐसे बच्चों को लोग बेहद पसंद करते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा है जो फ्लाइट में सफर कर रहा है. वो फ्लाइट में बैठे हर एक इंसान से जाकर हाथ मिला रहा है और ये करते हुए उस बच्चे के चेहरे पर बेहद खुशी नजर आ रही है.

बच्चे की इस अदा पर लोग हुए दीवाने

वो बच्चा पूरे उमंग में जा कर लोगों से हाथ मिला रहा है. लोग भी उसका साथ देते हुए हाथ मिला रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है कि आने वाले दिनों में बच्चा एक अच्छा लीडर बन सकता है. इस एक्स (पहले ट्विटर) पर कई लोगों ने शेयर किया है. वहीं, उस बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा है की उसकी उम्र मुश्किल से 2 साल की होगी और उसने अभी अभी चलना शुरू किया है. इतने कम उम्र के बच्चे में इतनी समझदारी देखकर लोग बेहद ही खुश हो रहे हैं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं.

Also Read: Sunny Deol ने अपने शराब वाले वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई यह है कि मैं…

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >