Coolie vs War 2 Box Office Day 6: वॉर 2 या कुली? बॉक्स ऑफिस पर 6वें कौन हिट और किसकी हालत फुस्स? डिटेल्स इनसाइड

Coolie vs War 2 Box Office Day 6: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ₹206.76 करोड़ कमाकर बढ़त बनाई, जबकि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ का कलेक्शन ₹183.26 करोड़ पहुंचा. जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Coolie vs War 2 Box Office Day 6: 14 अगस्त को रिलीज हुईं दो बड़ी फिल्में रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश किया. रिलीज के पहले दिन से ही दोनों फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की. अब छठे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. आइए जानते हैं किसका पलड़ा भारी है.

कुली बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल

रजनीकांत स्टारर कुली को दर्शकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन 0.11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 206.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन और कैमियो रोल में आमिर खान भी नजर आ रहे हैं.

वॉर 2 की पकड़ भी मजबूत

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. छठे दिन फिल्म ने 0.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 183.26 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, यह आंकड़े शुरूआती हैं और इनमें शाम तक अच्छी खासी बढ़त हो सकती है. फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की दमदार स्टारकास्ट है.

कुली वर्सेज वॉर 2

DayCoolie CollectionWar 2 Collection
Day 1₹65 करोड़₹52.5 करोड़
Day 2₹54.75 करोड़₹56.35 करोड़
Day 3₹38.6 करोड़₹33.25 करोड़
Day 4₹34 करोड़₹31.3 करोड़
Day 5₹12.15 करोड़₹8.4 करोड़
Day 6 (Early Reports)₹0.11 करोड़₹0.11 करोड़
Total (6 Days)₹206.76 करोड़₹183.26 करोड़

कौन सी फिल्म आगे है?

जाहिर है कि 6वें दिन तक रजनीकांत की कुली ₹200 करोड़ क्लब में शामिल होकर थोड़ी बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, वॉर 2 भी तेजी से आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ब्लॉकबस्टर की रेस में सैयारा और महावतार नरसिम्हा आगे, वॉर 2 और कुली पीछे छूटे, जानें बाकी फिल्मों का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >