Coolie Box Office Collection Day 11: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ हिट या फुस्स? 11वें दिन 250 करोड़ के करीब

Coolie Box Office Collection Day 11: रजनीकांत की फिल्म का 11वें दिन तक कुल कलेक्शन 250 करोड़ क्लब के करीब पहुंची है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की है.

Coolie Box Office Collection Day 11: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली ने सिनेमाघरों में जोरदार प्रदर्शन किया है. लोकेश कानागराज के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी और अब दूसरे हफ्ते में भी इसका जलवा बरकरार है. जल्द ही यह 250 क्लब में भी शामिल हो जाएगी. ऐसे में आइए बताते हैं इसके 11वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट.

कुली के 11वें दिन का कलेक्शन

ट्रेड पोर्टल Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, कुली ने 11वें दिन लगभग 2.16 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 249.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसका मतलब है कि फिल्म आज रविवार तक ही 250 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी.

कुली का डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

  • Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 11: 2.16 करोड़ (Early Reports)

Coolie Total Collection: 249.17 करोड़

वॉर 2 से आगे निकली कुली

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन कलेक्शन के मामले में यह कुली से पीछे रह गई है. वॉर 2 ने अब तक लगभग 215.56 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी कमाई की रेस में इस वक्त रजनीकांत की कुली साफ तौर पर आगे है.

यह भी पढ़े: Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच ‘कुली’ की एक्ट्रेस ने रजनीकांत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सर पर चिल्लाने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >