राजीव सेन संग तलाक के बीच जियाना के साथ पार्क में एंजॉय करती दिखी चारु असोपा, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

चारु असोपा और राजीव सेन इन-दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. दोनों हर दिन एक दूसरे पर आरोप लगाते है. इन सब के बीच अब चारु को बेटी जियाना के साथ पार्क में एंजॉय करते देखा गया.

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. हालांकि ये दोनों अपने रिश्ते को ज्यादा समय तक ठीक नहीं रख पाते. अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. बात यहां तक बिगड़ गई है कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेना चाहते है. बता दें कि बीते दिनों बेटी जियाना के खातिर दोनों ने सुलह कर ली थी और एक साथ रहने लगे थे. अब तलाक और झगड़ों के बीच चारु को बेटी जियाना के साथ सुकून भरे पल बिताते देखा गया.

चारु असोपा की फोटोज हुई वायरल

चारु असोपा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है. इन फोटोज में एक्ट्रेस को जियाना के साथ हस्ते-खेलते देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने जहां व्हाइट कलर का वनपीस पहना है, वहीं जियाना पिंक कलर के फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही है. फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”मां-बेटी एक साथ काफी खुश है..दोनों को किसी आदमी की जरुरत नहीं है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मैं वास्तव में आपके जजबे को पसंद करती हूं, वास्तव में आप पर गर्व है, क्योंकि आपको देखते हुं तो मुझे हिम्मत मिलती है मैं भी यही दौर से गुजर रही हूं”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये मां बनने का सुख है ना बड़ा ही प्यारा है जान..मैं भी 11 महीने के बच्चे की मां हूं…मैं आपके हर एहसास को महसूस कर सकती हूं…आप खुद को टूटने मत देने, हर पल खुश रहो”.

Also Read: राजीव सेन के आरोपों पर चारु असोपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, इस वजह से करण मेहरा से मांगी माफी
राजीव-चारु की शादी में अनबन

चारु असोपा और राजीव सेन जून 2019 में शादी के बंधन में बंध गए. पिछले साल दोनों जियाना के पेरेंट्स बने है. हालांकि, इसी साल जून में, चारु ने राजीव को एक नोटिस भेजकर आपसी सहमति से अलग होने की मांग की. इसके बाद, राजीव ने एक अन्य नोटिस के साथ उनके नोटिस का भी जवाब दिया, जिसमें अपनी पहली शादी को छिपाने का आरोप लगाया गया था. सितंबर में ये कपल बेटी के खातिर रिश्ते को एक और मौका देने के लिए तैयार हो गया. हालांकि अब एक बार फिर चीजे ठीक नहीं है और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >